शहर

रक्षक बना भक्षक! रिवॉल्वर के दम पर महिला पुलिस के साथ किया दुष्कर्म; आरोपी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Telangana Misdeed Case: तेलंगाना के जयशंकर भूपलपल्ली जिले में एक महिला हेड कांस्टेबल से रिवॉल्वर दिखा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने कहा कि उपनिरीक्षक ने अपनी रिवॉल्वर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

Image

महिला पुलिस के साथ दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : iStock

Telangana Misdeed Case: तेलंगाना के जयशंकर भूपलपल्ली जिले में एक महिला हेड कांस्टेबल से रिवॉल्वर दिखा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पीड़ित महिला हेड कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि उपनिरीक्षक ने रिवॉल्वर की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस मामले को किसी के सामने न उजागर करने की धमकी भी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के कालेश्वरम पुलिस थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक पर उसी थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि 15 जून को एक सिंचाई परियोजना के अतिथि कक्ष में उसने उसका यौन उत्पीड़न किया।

'रिवॉल्वर दिखाकर किया दुष्कर्म'

शिकायत में महिला ने कहा कि उपनिरीक्षक ने अपनी रिवॉल्वर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'शिकायत में यही आरोप लगाया गया है कि उपनिरीक्षक ने रिवॉल्वर दिखा कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। हम तथ्यों का पता लगाएंगे।'

मामले की जांच में जुटी पुलिस

महिला ने यह आरोप भी लगाया कि उपनिरीक्षक ने कई बार उसका पीछा किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर उपनिरीक्षक पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article