एजुकेशन

AILET 2027: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली की ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए आज बंद होगी आवेदन विंडो, ऐसे करें अप्लाई

AILET 2027 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आज आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है वह समय रहते इसे nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर पूरा करें।

Image

AILET 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

AILET 2027 Registration Last Date Today: देश के प्रतिष्ठित विधि विश्वविद्यालयों में शुमार नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली (NLU Delhi) में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। यूनिवर्सिटी द्वारा ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2027) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया की विंडो आज बंद हो जाएगी। अगर आपने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करें और एप्लिकेशन फॉर्म भर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवारों को बता दें कि विंडो क्लोज होने के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों को बीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी जैसे प्रमुख लीगल कोर्सेज में प्रवेश का शानदार अवसर मिलता है, जिसके लिए देश भर के हजारों छात्र हर साल इस परीक्षा में शामिल होते हैं।

AILET 2027 परीक्षा शेड्यूल

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के शेड्यूल के अनुसार, -

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथिआज (10 नवंबर)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि30 नवंबर 2026
AILET 2027 परीक्षा की तिथि13 दिसंबर 2026

छात्रों को यह विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्होंने समय पर अपना आवेदन पत्र सफलताપूर्वक जमा किया होगा और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान किया होगा।

क्या है AILET 2027 के लिए आवेदन शुल्क

विभिन्न श्रेणियों के अनुसार AILET 2027 का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है, जबकि एससी-एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 1000 रुपये है। वहीं गरीबी रेखा से नीचे और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।

ऑनलाइन आवेदन करने के सरल चरण

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए AILET 2027 Registration के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण भरें।

स्टेप 5 - मांगे गए जरूरी दस्तावेज और फोटोग्राफ अपलोड करें।

स्टेप 6 - क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 7 - अंत में फॉर्म को सेव करें और 'सब्मिट' कर, भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

परीक्षा शहर और नियम

AILET 2027 परीक्षा देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, जयपुर, लखनऊ, पटना, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत कुल 32 से अधिक निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी शहर का चयन करें। नियमों के मुताबिक, यदि किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या 200 से कम रहती है, तो वहां केंद्र नहीं बनाया जाएगा और छात्र की दूसरी या तीसरी पसंद का शहर आवंटित किया जाएगा।

परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी टिप्स

AILET की परीक्षा में तार्किक क्षमता (Logical Reasoning), अंग्रेजी और लीगल एप्टीट्यूड का अच्छा खास वेटेज होता है, इसलिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को समय सीमा के भीतर हल करने का अभ्यास करें। बीते सालों के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा में आने वाले सवालों के साथ उन्हें कैसे अटेम्प्ट करना है आदि के बारे में पता लगता है। परीक्षा की तैयारी भी बेहतर होती है। इसके साथ ही देश के हालिया कानूनी घटनाक्रम, महत्वपूर्ण सुप्रीम कोर्ट के फैसलों और संवैधानिक संशोधनों पर पैनी नजर रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article