Mukesh Khanna on Ramayana: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' (Ramayana) बड़े परदे पर रिलीज हो चुकी है और इसने देश से लेकर विदेश तक लोगों को अपना दीवाना बना लिया। फिल्म ने अब तक 107 करोड़ का बिजनेस भारत और पूरे देश-विदेश में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं फिल्म में माता सीता का योद्धा अवतार देखने को मिला, जिसे कई लोगों ने पसंद तो कईयों ने नापसंद किया। ऐसे में एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने वीडियो शेयर कर फिल्म 'रामायण' के मेकर्स को इसके लिए फटकार लगाई। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ramayana Box Office: मंडे को रणबीर-यश का धमाका)
मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा
मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल 'भीष्म इंटरनेशनल' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म 'रामायण' में माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाने पर नाराजगी जताई। मुकेश खन्ना ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद पूरे देश में इस पर बहस हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म की कमाई को लेकर हो रही है। लोग इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि फिल्म ने 400 करोड़ या 4000 करोड़ कमाए और मेकर्स अपना पैसा कैसे वापस लाएंगे। जबकि असली सवाल यह होना चाहिए कि फिल्म में रामायण की कहानी सही तरीके से दिखाई गई है या नहीं। क्या हमारे सबसे बड़े ग्रंथ रामायण और महाभारत की कहानी में बदलाव करना सही है? उसमें अपनी तरफ से कुछ जोड़ना, हटाना या अपनी कल्पना से नए किरदार और घटनाएं दिखाना क्या जायज है? (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ramayana की तारीफ में Ram Gopal Varma ने पढ़े कसीदे)
सीता के किरदार से खुश नहीं मुकेश खन्ना
वीडियो में आगे मुकेश खन्ना कहते हैं, 'क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सीता माता रानी झांसी की तरह लड़ाई कर रही हैं या आजकल की हीरोइनों की तरह जो माचो बन जाती हैं? मैंने वाल्मीकि जी की रामायण पढ़ी है। उसमें कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि सीता जी ने कभी जाकर लड़ाई की हो। वह मर्यादा पुरुषोत्तम की पत्नी थीं, जिन्होंने सेवा भाव दिखाया है। वह फाइटर नहीं थीं। अगर वह फाइटर होतीं, तो रावण उन्हें चुपचाप पकड़कर कैसे ले जाता? उन्होंने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के उस बयान पर भी हैरानी जताई, जिसमें उन्होंने साफ किया था कि माता सीता का लड़ाई वाला सीन वाल्मीकि रामायण से नहीं लिया गया है।
