बिजनेस

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? दूर करें अपना कंफ्यूजन

क्या आप भी बैंक जाकर अपना कोई जरूरी काम निपटाने का विचार बना रहे हैं? अगर हां तो आपको घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए।

Image

आज बैंक खुले हैं या बंद, दूर करें अपना कंफ्यूजन (AI Generated Image)

अगर आज यानी 10 नवंबर को आप भी बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने का विचार बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। घर से निकलने से पहले आपको बैंक की छुट्टियों की जानकारी ले लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मंगलवार को देश के सात शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंक शामिल हैं। ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और दूसरे बैंकों के ग्राहकों को ब्रांच में जाकर मिलने वाली सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

आज किन 7 शहरों में बंद रहेंगे बैंक?

RBI के नवंबर 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 10 नवंबर यानी मंगलवार को देश के सात शहरों में बैंक बेंद रहेंगे-

1. अहमदाबाद

2. बेलापुर

3. बेंगलुरु

4. देहरादून

5. गंगटोक

6. मुंबई

7. नागपुर

इन शहरों में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी। जिन शहरों में 10 नवंबर के लिए क्षेत्रीय अवकाश घोषित नहीं है, वहां बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। इसलिए ग्राहकों को अपने शहर के हिसाब से बैंक की छुट्टी की जानकारी लेनी होगी।

तारीखदिनबैंक बंद रहने वाले शहरछुट्टी का कारण
2 नवंबरसोमवारशिलांगनोंग्क्रेम डांस
5 नवंबरगुरुवारविजयवाड़ास्थानीय चुनाव संबंधी अवकाश
9 नवंबरसोमवारअगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊदिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा
10 नवंबरमंगलवारअहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई, नागपुरबलिप्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा
11 नवंबरबुधवारगंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमलाभाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा
13 नवंबरशुक्रवारशिलांगवांगला फेस्टिवल
16 नवंबरसोमवारपटना, रांचीछठ पूजा
20 नवंबरशुक्रवारदेहरादूनइगास-बग्वाल
23 नवंबरसोमवारशिलांगसंग कुत स्नेम
24 नवंबरमंगलवारआइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगरगुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रास पूर्णिमा
27 नवंबरशुक्रवारबेंगलुरुकनकदास जयंती

आज बैंक बंद क्यों हैं?

10 नवंबर को बैंक बंद रहने की वजह अलग-अलग क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहार हैं। इस दिन दिवाली (बली प्रतिपदा) Diwali (Bali Pratipada), दीपावली (गोवर्धन पूजा)Deepawali (Govardhan Puja), लक्ष्मी पूजा (Laxmi Puja) और विक्रम संवत नववर्ष (Vikram Samvant New Year Day) जैसे अवसर मनाए जा रहे हैं।

बली प्रतिपदा को दिवाली के प्रमुख दिनों में गिना जाता है। वहीं, गोवर्धन पूजा का भी धार्मिक महत्व है। विक्रम संवत नववर्ष कुछ राज्यों में पारंपरिक नए साल के रूप में मनाया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में इन त्योहारों की मान्यताओं और उत्सवों के कारण बैंक की छुट्टियां भी अलग-अलग तारीखों पर निर्धारित होती हैं।

क्या छुट्टी के दिन कर सकेंगे ऑनलाइन बैंकिंग?

हालांकि, बैंक होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM के जरिए रोजमर्रा के जरूरी काम निपटा सकते हैं। इसके जरिए पैसे ट्रांसफर करने, बिल का भुगतान करने, बैलेंस चेक करने और नकदी निकालने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, चेक जमा करने, डॉक्यूमेंट्स जमा करने और बैंक ब्रांच से जुड़े दूसरे कामों के लिए अगले वर्किंग डे का इंतजार करना पड़ सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article