शहर

पंजाब में ईडी रेड पर भड़की AAP, GMADA दफ्तर पर हमला और पथराव; सिसोदिया बोले- 2027 चुनाव आते ही पंजाब कब्जाने आई ED

Punjab ED Raid: पंजाब के मोहाली स्थित GMADA दफ्तर में करीब 50 घंटे चली ईडी की छापेमारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने गमाडा ऑफिस का घेराव कर गाड़ियों के शीशे तोड़े और पथराव किया।

Image

पंजाब में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Photo : Times Now Digital

Punjab ED Raid: पंजाब में ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर राजनीति गरमा गई है, इस मामले में आम आदमी पार्टी और ED आमने-सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी दफ्तर, जहां मंगलवार से ED की रेड चल रही थी उसका घेराव किया। AAP कार्यकर्ताओं ने GMADA (Greater Mohali Area Development Authority) दफ्तर के बाहर एक गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और इसके टायरों की हवा निकाल दी। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं को यह मालूम पड़ा था कि इस गाड़ी में ED के अधिकारी आए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने GMADA दफ्तर के गेट पर पत्थर भी मारे।

AAP कार्यकर्ता GMADA दफ्तर के बाहर इक्ट्ठा हुए और मेन गेट तोड़कर दफ्तर के एंट्रेंस पर पहुंच गए। एक तरफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता GMADA बिल्डिंग के बाहर थे और अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे वहीं ED की टीम दफ्तर के अंदर रिकॉर्ड खंगाल रही थी और और टीम की सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैद थे ताकि अगर कोई भी पार्टी कार्यकर्ता अगर अंदर घुसता तो टीम को सुरक्षा दे पाते।पार्टी कार्यकर्ता जब एक गेट से अंदर जाने में कामयाब नहीं हो पाये तो दूसरे गेट पर पहुंच गए।

50 घंटे तक चला सर्च अभियान

यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने गेट तोड़ कर अंदर घुसने की भी कोशिश की और गेट पर पत्थर भी मारे। ED की सर्च सिर्फ GMADA दफ्तर तक ही सीमित नहीं रही बल्कि पिछले कल टीमें पंजाब के हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के भांजे के लुधियाना स्थित घर पर और सेक्टर 39 में एक पंजाब सरकार के बंगले पर भी पहुंची। लुधियाना और सेक्टर 39 से टीमें सुबह ही वापिस आ गईं थीं मगर GMADA दफ्तर से टीमें गुरुवार बाद दोपहर ही लगभग 50 घंटे की सर्च के बाद वापिस गईं।

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना

यह कार्रवाई GMADA में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में चेंज ऑफ लैंड उसे में कथित मनी लॉन्ड्रिंग, बिल्डर्स को टैक्सेज में दी गई रियायत के संबंध में जांच से जुड़ी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई को आम आदमी पार्टी ने राजनीति से प्रेरित बताया है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा रेड करवा रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पंजाब पर कब्जा करने की नियत के साथ ED भेजी है। सिसोदिया ने कहा कि ED को पंजाब में रेड करके कुछ नहीं मिलेगा।सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में कट्टर ईमानदारी वाली सरकार चल रही है। वहीं पंजाब बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने आप को कट्टर ईमानदार कहती है मगरबजब ED भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो इसका विरोध करती है। आम आदमी पार्टी को किसे डर लगता है और क्यों भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने देती।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article