शहर

Saharanpur Crime News: किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, इतनी सी बात पर चली गई जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2024, 05:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Image

सहारनपुर में हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

सहारनपुर: जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना देहात कोतवाली के बेहट रोड स्थित दानिश कालोनी में शुक्रवार शाम अदनान (17) का चार-पांच युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

चाकू से हमला

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बीच आसपास के लोग वहां एकत्र हो गये और मामले को वहीं रफा-दफा कर दिया गया। मांगलिक ने बताया कि अदनान समेत सभी युवक वहां से चले गये और इसके बाद शुक्रवार रात इफ्तार के बाद घर के बाहर खडे़ उन्ही युवकों से एक बार फिर से अदनान की कहासुनी हो गयी और बात ज्यादा बढ़ जाने पर इन युवकों ने अदनान पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।पुलिस अधिकारी के अनुसार परिजन उसे घायल अवस्था मे रात्रि में ही चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इतने लोगों पर नामजद मुकदमा

फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मांगलिक ने बताया कि किशोर की मां सायरा की तहरीर पर मोहल्ले के ही चांद, अमीर, इरशाद, अनस और जमील के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या के प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

End of Article