शहर

West Bengal News: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की आज कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खराब मौसम के चलते पायलट ने आपात लैंडिंग का फैसला लिया। मुख्यमंत्री पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे।

Image

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की आज यानी मंगलवार 11 अगस्त को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते पूर्ब मेदिनिपुर जिले के कोलाघाट में उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गी।

CM Suvendu Adhikari ने दमदम के केशपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी थी। लेकिन खराब मौसम के चलते पायलट ने एहतियात के तौर पर कोलाघाट में हेलीकॉप्टर को लैंड कराने का फैसला लिया।

केशपुर में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के बलिदान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसी कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री यहां जा रहे थे, लेकिन खराब मौसम ने उनकी राह रोक दी। हालांकि, मुख्यमंत्री सुवेदु अधिकारी ने इसके बाद सड़क मार्ग से अपनी यात्रा जारी रखी और वह गाड़ी में सवार होकर पश्चिम मेदिनीपुर जिले में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि इन दिनों पश्चिम बंगाल में मानसून काफी एक्टिव है। आज भी राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी स्तर की बारिश होने की संभावना है। जबकि देश के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार झारग्राम, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम और पूर्व मेदिनीपुर जिले में आज से लेकर कल यानी बुधवार 12 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका है। IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारर पश्चिम बंगाल में अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। इसके अलावा थंडरस्टॉर्म की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article