शहर

Sultanpur Accident:​ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

सुल्तानपुर में बुधवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। लखनऊ से देवरिया जा रही कार में सवार तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई।

Image

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा (सांकेतिक फोटो)

Sultanpur Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से देवरिया जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ट्रक में पीछे से घुसी कार

पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। तेज रफ्तार अर्टिगा कार लखनऊ से देवरिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है। हादसे के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article