शहर

Kota News: नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में लगाया फंदा

कोटा में आत्महत्या का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीट की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने छात्रावास के कमरे में पंखें से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

Image

कोटा में उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक और छात्रा ने की आत्महत्या

Photo : Times Now Digital

Kota News: राजस्थान के कोटा जिले में नीट की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में पंखें से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जवाहर नगर पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली निशा अहीर (22) ने महावीर नगर स्थित छात्रावास में अपने कमरे के पंखें से लटकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वास्तविक कारणों का पता उसके परिजनों के यहां पहुंचने और मृतका का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। शिक्षा नगरी में इससे पूर्व नीट की तैयारी कर रहे पश्चिम बंगाल के रहने वाले फोरिद ने भी सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

एंटी हैंगिंग डिवाइस ना होने के कारण गई छात्रा की जान

जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों और छात्रावास संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिये कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि जिस छात्रावास में छात्रा ने पंखें से लटकर आत्महत्या की है वहां पंखें से लटकने को रोकने वाले ‘एंटी हैंगिंग डिवाइस’ नहीं लगाने पर छात्रावास संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'