शहर

Kerala: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरों की बरसात, खिड़कियां चकनाचूर; यात्रियों में हड़कंप

केरल के त्रिशूर जिले में एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में जमकर पथराव हुआ। फिलहाल, पत्थर फेंकने वाले आरोपी हिरासत में ले लिया गया है।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

त्रिशूर: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर त्रिशूर रेलवे स्टेशन के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहे 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पत्थर फेंके जिससे इसकी दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। त्रिशूर रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह लगभग साढ़े नौ बजे तब हुई जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर प्रवेश कर रही थी। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हाताहत होने की खबर नहीं है।

पत्थर फेंकने वाला गिरफ्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम से कासरगोड जा रही थी। अधिकारी ने कहा कि पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा भारतीय रेलवे अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति ज्यादा बात नहीं कर रहा है और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। वह स्थानीय निवासी नहीं है। उसे पहले भी इलाके में देखा जा चुका है। वह बेतरतीब ढंग से एक स्थान से दूसरे स्थान तक रेलगाड़ियों में चढ़ते देखा गया है। अधिकारी ने कहा कि हमने उसे खाना और पानी दिया है। हम उसे चिकित्सा जांच के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा जहां हम अनुरोध करेंगे कि उसे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जाए।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'