जयपुर

Jaipur: दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, चेन खींचकर रोकी ट्रेन; फिर ऐसे पाया काबू

जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के पास गुजर रही दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड एसी कोच में आग लग गई। हालांकि, समय रहते यात्रियों ने आग पर काबू पाया गया।

Image

दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस कोच में आग

Photo : BCCL

जयपुर: दौलतपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड एसी कोच में शुक्रवार को जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के पास मामूली आग लग गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन एक घंटे की देरी से रवाना हुई।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आग शौचालय के पास लगी थी। यात्री ने तुरंत चेन खींची और कोच अटेंडेंट ने यात्रियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि कोच को अलग कर यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। घटना खातीपुरा और जगतपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article