शहर

शहर के ताज़ा समाचार, 28 सितंबर 2023: लखनऊ में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म तो बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है राजस्थान बीजेपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 08:23 AM IST

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News) 28 सितंबर 2023 LIVE: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें :

Image

शहरों के ताजा समाचार

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 28 सितंबर 2023 LIVE : यूपी की राजधानी लखनऊ में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं, अयोध्या में 11 नवंबर को 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा बिहार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो एक मजदूर बताया जा रहा है। राजस्थान की बात करें तो आज बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है।

इन्हीं राज्‍यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

  • राजधानी लखनऊ में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ 9 साल के बच्चे ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग पीड़िता ने तीन दिन बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मासूम के पिता ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
  • अयोध्या में 11 नवंबर को 21 लाख दीए जलाने के लिए स्वयं सेवकों की तैनाती शुरू कर दी गई है। यूनिवर्सिटी से संबंधित महाविद्यालय और इंटर कॉलेज के प्राचार्यों से घाट समन्वयक और स्वंय सेवकों सूची मांगी है। कुलपति ने बताया," राम की पैड़ी के सभी 47 घाटों एवं चौधरी चरण सिंह घाट के पर 24 लाख दीपक बिछाए जाएंगे।
  • DSP जियाउल हक हत्याकांड की सुई बार-बार शक राजा भैया पर दौड़ रही है। जेल में बंद आरोपी ने कहा था 'राजा के शूटर ने उन्हें मारा था' बाकी पुलिसवालों को चोट भी नहीं लगी। डीएसपी की पत्नी ने भी राजा भैया को साजिशकर्ता बताया था. ये मामला जमीन विवाद की पंचायत के दौरान प्रधान नन्हें यादव हत्याकांड के बाद गांव में सुरक्षा के लिए पहुंचे DSP जियाउल हक की हत्या से जुड़ा है। हालांकि, सीबीआई ने कहा- राजा भैया इसमें शामिल नहीं थे।
  • मुरादाबाद में एक घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पाकिस्तान के झंडे को घर से उतरवा दिया है। घर के मालिक कपड़ा कारोबारी रईस और उसके बेटे सलमान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • बिहार की राजधानी पटना में एक 12 साल की बच्ची स्कूल जाने के लिए निकली जो हैवानियत का शिकार बन गई। लड़की को एक परिचित व्यक्ति साहिल जबरन बाइक पर बैठाकर एक होटल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने अपने साथ हुई पूरी घटना मां को बताई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • आरजेड़ी के राज्यसभा सांसद मनोज झा के 'ठाकुर' वाले बयान पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा- आरजेडी 'ए टू जेड' की पार्टी हो ही नहीं सकती. मोदी ने कहा कि ठाकुर जाति के अपमान के लिए तेजस्वी यादव क्षमा मांगना चाहिए।
  • बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियो ने एक 30 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गोली सिर के पास लगी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना काँटी थाना क्षेत्र के विष्णुदतपुर व रुसलूपुर मठ के समीप बुधवार की देर रात हुई। जहां अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान विष्णुदतपुर वार्ड 3 के उपेंद्र महतो के 30 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है।
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार शाम को जयपुर पहुंचे और यहां दोनों ने देर रात तक बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कोर कमेटी के सदस्य शामिल रहे। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी राजस्थान में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट इन्हीं दो बड़े नेताओं के नेतृत्व में कर सकती है।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मिशन-2030 पर जनता से सीधी बात करेंगे। गहलोत आचार संहिता लगने से पहले 9 दिन में 18 जिलों में सभाएं और देव दर्शन करेंगे। वो अपने अभियान की शुरूआत खाटूश्यामजी और सालासर से की देव-दर्शन की है।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लगातार राजस्थान दौरे को लेकर सवाल खड़े किए हैं। गहलोत ने कहा- पहले प्रधानमंत्री आए और अब उपराष्ट्रपति अप-डाउन कर रहे हैं। आज उपराष्ट्रपति पांच जगह जाएंगे। चार हेलिकॉप्टर से 5 जगह दौरा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article