बिजनेस

bob Square Drive Deposit Scheme पर मिल रहा तगड़ा ब्याज! जानिए कौन कर सकता है निवेश

अगर आप एफडी में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको Bank of Baroda की Square Drive Deposit Scheme के बारे में जानना चाहिए। इस स्कीम में ग्राहकों को 7.10 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जाता है।

Image

bob Square Drive Deposit Scheme क्या है? (AI Generated Image)

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं और कम समय में अच्छा ब्याज पाना चाहते हैं तो आपको सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की bob Square Drive Deposit Scheme के बारे में जरूर जानना चाहिए। इस स्कीम के तहत, बैंक की ओर से ग्राहकों को 7.10 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बीओबी की Square Drive Deposit Scheme क्या है-

क्या है bob Square Drive Deposit Scheme?

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की bob Square Drive Deposit Scheme एक स्पेशल टेन्योर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है। इस स्पेशल एफडी स्कीम में ग्राहकों को 444 दिनों के लिए पैसा जमा करना होता है। यानी ग्राहकों का पैसा 1 साल 2 महीने और 19 दिन तक जमा रहता है। इस अवधि पर ग्राहकों को सामान्य एफडी से अधिक ब्याज का फायदा मिलता है। बैंक की ओर से सामान्य नागरिकों, सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन को अलग-अलग ब्याज दरों का लाभ मिलता है। यह स्कीम रेजिडेंट, NRE और NRO ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

कौन कर सकता है निवेश

इस स्कीम में कोई व्यक्ति अपने नाम से अकेले या संयुक्त रूप से एफडी खुलवा सकता है। इसके अलावा क्लब, एसोसिएशन, शैक्षणिक संस्थान, पार्टनरशिप फर्म और पात्र कंपनियां भी इसमें निवेश कर सकती हैं।

किसे कितना मिलेगा ब्याज?

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस स्कीम में कॉलेबल एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 6.95 प्रतिशत है। 80 साल या उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को 7.05 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है।

इस स्कीम में नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट का विकल्प भी है। इस एफडी में समय से पहले पैसा निकालने की अनुमति नहीं होती। इस विकल्प में सामान्य दरों के मुकाबले 0.05 प्रतिशत यानी 5 बेसिस पॉइंट अतिरिक्त ब्याज मिलता है। इसके तहत सामान्य ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यह विकल्प 1 करोड़ रुपये से अधिक और 3 करोड़ रुपये से कम की घरेलू जमा के लिए है।

BOB Square Drive Deposit Scheme (444 दिन) की ब्याज दरें

ग्राहकों की श्रेणीकॉलेबल FD ब्याज दर (सालाना)नॉन-कॉलेबल FD ब्याज दर (सालाना)
सामान्य ग्राहक (General Citizens)6.45%6.50%
वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens)6.95%7.00%
सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष या अधिक)7.05%7.10%

एफडी खुलवाने से पहले जान लें ये बातें

हालांकि, निवेश से पहले समय से पहले एफडी बंद करवाने के नियम भी समझना जरूरी है। बैंक के नियमों के अनुसार, अगर 5 लाख रुपये तक की जमा राशि कम से कम 12 महीने तक बैंक में रहती है, तो समय से पहले निकासी पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी। वहीं, 12 महीने से पहले एफडी बंद करवाने या 5 लाख रुपये से अधिक और 1 करोड़ रुपये से कम की जमा पर पात्र मामलों में 1 फीसदी की पेनल्टी लगेगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article