शहर

​शहर के ताज़ा समाचार, 11 अगस्त 2023: श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि के मुद्दे पर बनेगी फिल्‍म, ED को लेकर गहलोत का बड़ा बयान

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News) 11 अगस्त 2023 LIVE: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें :

Image

शहरों के ताजा समाचार।

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 11 अगस्त 2023 LIVE: उत्‍तर प्रदेश में इन दिनों वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का केस काफी चर्चा में है। अब इसके बाद श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि का मुद्दा भी जोर पकड़ने लगा है। इसी तर्ज पर बॉलीवुड फिल्‍म धूम के डायरेक्‍टर ने श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि पर फिल्‍म बनाने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि फिल्‍म की शूटिंग इसी महीने शुरू हो जाएगी। वहीं, बिहार में 796 करोड़ से विकास कार्य होंगे। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने ईडी और सीबीआई को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। इसके अलावा इन राज्‍यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद का विवाद जल्द ओटीटी पर देखा जा सकेगा। इसे फिल्‍म के रूप में दर्शकों के सामने प्रस्‍तुत किया जाएगा। इसकी शूटिंग 20 अगस्त के बाद शुरू होगी।
  • कानपुर के बिधनू में महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां पर आरोपी पति ने अपनी पत्‍नी चेहरे व कमर पर खरोंचा, प्राइवेट पार्ट पर काटा और उसके बाद उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया।
  • यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद में कहा कि, प्रदेश में स्‍पेशियलिस्‍ट डॉक्टर्स की नियुक्ति के लिए नियमावली बनाई गई है। 1,029 विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है और 2,382 की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • बरेली में आज रात से सोमवार तक रूट डायवर्जन रहेगा। लखनऊ से बरेली-दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। वहीं, एसपी ट्रैफिक ने कहा है कि, दिल्ली से लखनऊ जाने वाले वाहन भी यहीं से निकल सकेंगे।
  • आज पटना के साथ बिहार के कई हिस्‍सों जैसे- जहानाबाद, किशनगंज, , रोहतास, कैमूर, बक्सर, गया, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
  • बिहार के शहरी निकायों में तेजी से विकास कार्य कराने के लिए 796 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसे पहली किस्त की राशि के तौर पर जारी कर दिया गया है। वहीं, नगर निगमों के लिए 307 करोड़ 21 लाख रुपये, 153 नगर पंचायतों हेतु 196 करोड़ 98 लाख, 88 नगर परिषदों के लिए 291 करोड़ 85 लाख रुपये की व्‍यवस्‍था की गई है।
  • बिहार के नालंदा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर हरनौत नगर पंचायत के वार्ड नंबर- 17 के पार्षद रौशन कुमार की बदमाशों ने फिल्‍मी स्‍टाइल में गोली मारकर बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी है,‍ जिसके बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया है।
  • राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने फ्री स्मार्ट फोन योजना की लॉन्चिग के बाद ईडी और सीबीआई पर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि, 'सारी केंद्रीय एजेंसियों को आने दीजिए, वह क्या कर लेंगे? आपके सामने मैं मोदी से बड़ा फकीर बैठा हूं।'
  • इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने राजस्थान के अलावा पूरे देश में प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के 3049 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार ibps.in पर जाकर 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • राजस्‍थान में ही सरकारी स्कूल के टीचर ने 12वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा का पहले अपहरण किया और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया।
Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!