शहर

Sonbhadra News: रेप मामले में बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार, 15 दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा

सोनभद्र के दुद्धी से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में एमपी एमएलए कोर्ट के अपर एवं सत्र न्यायाधीश ने दोषी ठहराया है।

Image

सोनभद्र के दुद्धी से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया।

Photo : Times Now Digital

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के दुद्धी से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में एमपी एमएलए कोर्ट के अपर एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम एहसानुल्लाह खान की अदालत ने दोषी ठहराया। 15 दिसंबर को सजा पर फैसला होगा। अदालत के आदेश पर विधायक को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। जिस समय राम दुलार गौड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था, उस समय वे विधायक नहीं थे। अभियोजन पक्ष ने दुष्कर्मी विधायक राम दुलार गोंड को कम से काम 20 साल की सजा दिए जाने की मांग की है।

विधायक पर पीड़िता का फर्जी स्कूल सर्टिफिकेट बनवाने का आरोप

विधायक रामदुलार गोंड़ के खिलाफ 2014 से पॉक्सो एक्ट और 376 मामले की सुनवाई हो रही थी। रामदुलार गोंड दुद्धी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। 8 दिसम्बर शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक मामला 4 नवंबर 2014 का है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने रामदुलार गोंड पर नाबालिग बहन से प्रधान पति रहते रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था। रामदुलार गोंड़ पर पीड़िता का फर्जी स्कूल सर्टिफिकेट भी बनवाने का आरोप है।

अपर सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलील को सुनने के बाद फैसले की तिथि 12 दिसंबर तय की थी। मंगलवार को लंच बाद अपर सत्र न्यायाधीश एहसानुल्ला खान ने मामले की सुनवाई करते हुए विधायक राम दुलार गोंड को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के साथ ही फैसले की तिथि 15 दिसंबर तय की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article