शहर

Aligarh: थाने में बेटे ने मां को लगाई आग, इलाके में मचा हड़कंप; जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बेटे ने अपनी मां को आग के हवाले कर दिया। दरअसल, यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। इसी संबंध में यह घटना घटी है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Twitter

यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अलीगढ़ के खैर थाने में जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क ली और उसके बेटे ने उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें दिख रहा है कि उसके बेटे ने लाइटर से महिला को आग लगा दी।

बेटे ने मां को लगाई आग

बताया जा रहा है कि पीड़िता और उसके बेटे का किसी से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी मामले में वह दोनों थाने पहुंचे थे, जहां महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और उसके बेटे ने उसे आग के हवाले कर दिया। इस मामले पर अलीगढ़ के एसएसपी बताया कि फिलहाल बेटे को दोषी माना गया है।

जमीन विवाद का मामला

एसएसपी ने बताया कि पीड़िता का उसके पति के मामा के साथ जमीन विवाद चल रहा था। इसे लेकर मामला भी दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि चार्जशीट दायर हो चुकी थी और दोनों पक्षों को आज बातचीत के लिए बुलाया गया था। बातचीत चल ही रही थी कि इतने में महिला बाहर गई और उसके बेटे ने उसे आग के हवाले कर दिया।

बुरी तरह से झुलसी महिला

बता दें कि महिला को आग के हवाले करने के बाद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। हालांकि, महिला झुलस चुकी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला करीब 40 फीसदी जल चुकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!