शहर

Ratlam News: रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं उठने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार को इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान ब्रेक जाम होने की वजह सामने आई।

Image

ratlam train incident

Photo : Times Now Digital

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई रेलवे मार्ग पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस की एक बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा।बताया जा रहा कि ट्रेन के जनरल कोच के ब्रेक सिस्टम के निचले हिस्से से धुआं निकलते हुए दिखाई दिया। जिसे देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबराकर अपना सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतर गए। स्थिति को देखते हुए लोको पायलट और गार्ड ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया।

ट्रेन का ब्रेक जाम होने से उठा धुआं

घटना की सूचना पाकर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला कि ब्रेक जाम होने की वजह से धुआं निकला था। तकनीकी टीम ने तुरंत ट्रेन की जांच कर जरूरी मरम्मत कार्य किया। साथ ही यह भी चेक किया गया कि किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को फिर से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ रेल यातायात

इस घटना के कारण रेलवे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, लेकिन बाद में ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य कर दिया गया। राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी तरह की जनहानि हुई। लेकिन अचानक धुआं उठने के कारण यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया था।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

गौरतलब है कि इसी रेल रूट पर कुछ समय पहले राजधानी एक्सप्रेस में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। जिसमें आग की लपटों से दो बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article