शहर

कर्नाटक-केरल बॉर्डर पर बस ने यात्रियों को रौंदा, 6 लोगों की मौत

इस हादसे में परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। दुर्घटनास्थल कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले और केरल के कासरगोड जिले की सीमा पर स्थित है।

Image

(फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

मंगलुरु/कासरगोड : कर्नाटक-केरल सीमा से सटे तलापडी में बृहस्पतिवार को कासरगोड से मंगलुरु जा रही केएसआरटीसी की एक बस ब्रेक फेल होने के कारण बस स्टैंड व एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गई, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। दुर्घटनास्थल कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले और केरल के कासरगोड जिले की सीमा पर स्थित है।

न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले चार वयस्क एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा एक बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है और ब्रेक फेल होने के कारण का पता लगाने के लिए मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

केएसआरटीसी और यातायात अधिकारी बस की यांत्रिक खामियों व रखरखाव संबंधी प्रक्रियाओं का आकलन करने के लिए वाहन की जांच कर रहे हैं। केएसआरटीसी व सड़क परिवहन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की व्यवस्था की।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article