शहर

शिक्षक ने 6 घंटे की ड्यूटी में तीन घंटे खेला गेम, अचानक DM ने खंगाला फोन; किए गए सस्पेंड

यूपी के एक स्कूल में अचनाक से डीएम चेकिंग के लिए पहुंचे। जहां एक शिक्षक को 6 घंटे की ड्यूटी में तीन घंटे मोबाइल पर गेल खेलने के कारण सस्पेंड कर दिया गया। वहीं कई शिक्षकों की और भी गलतियां पाई गई, जिसे लेकर डीएम ने नाराजगी जताई है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • स्कूल में अचानक पहुंचे डीएम
  • 6 घंटे के ड्यटी में 3 घंटे गेम खेलता शिक्षक
  • Dm के आदेश पर गए सस्पेंड

संभल से एक मामला सामने आया है। जिसमें एक स्कूल में डीएम राजेंद्र पैन्सिया के निरीक्षण करने के दौरान पता चला कि एक शिक्षक ने छह घंटे की ड्यूटी में तीन घंटा मोबाइल में गेम खेला है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण में अन्य शिक्षिकों की भी गलतियां सामने आई हैं। गांव शरीफपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक प्रेम गोयल ने 6 घंटे की ड्यूटी के दौरान तीन घंटे मोबाइल का इस्तेमाल किया। 1.17 घंटे कैंडी क्रश गेम खेला। जिलाधिकारी राजेंद्र पैन्सिया के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया। बुधवार को जिलाधिकारी राजेंद्र पैन्सिया शरीफपुर गोशाला में पशुओं की मौत की सूचना पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।

अचानक Dm पहुंचे स्कूल

जिसके बाद दोपहर में लौटते समय वह गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंच गए। डीएम ने स्कूल में तैनात शिक्षक प्रेम गोयल का मोबाइल चेक किया तो पाया कि शिक्षक ने ड्यूटी के दौरान करीब तीन घंटे मोबाइल चलाकर बिताए। शिक्षक ने ड्यूटी के दौरान 1.17 घंटे कैंडी क्रश गेम खेला, बाकि 1.43 मिनट सोशल मीडिया और काल करके बिताया।

पाई गई शक्षकों की गलतियां

वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को दिया जाने वाले होमवर्क भी चेक किए। जिसमें उन्होंने पाया कि एक शिक्षक की कॉपी के एक पेज में नौ गलतियां हैं, दूसरे शिक्षक में 23, तीसरे शिक्षक के 11, चौथे शिक्षक के 21, पाचवें शिक्षक के एक में 18 और एक अन्य शिक्षक के एक पृष्ठ में 13 गलतियां पाई गई हैं।

डीएम ने कही ये बात

जिलाधिकारी ने स्कूल का यह हाल देखते हुए कहा कि यह बेहद खराब स्थिति है। नाराजगी जाहिर करते हुए इसके सुधार के लिए कहा। साथ ही कहा कि अगर सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को दिए गए होमवर्क में काफी गलतियां मिली हैं।

शिक्षक को किया सस्पेंड

जिसे देखने के बाद डीएम का पारा बढ़ गया और उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए। इसके साथ ही दूसरे शिक्षकों को भी चेतावनी दी गई है। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!