दिल्ली

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पटरी पर उतर गया यात्री, दिल्ली मेट्रो रेड लाइन की सेवाएं हुईं प्रभावित; जानें अपडेट

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के कश्मीरी गेट पर एक यात्री के पटरी पर आ जाने से इसकी सेवाओं में कुछ देर के लिए देरी हुई। दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पांच मिनट बाद डीएमआरसी ने बताया कि लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल हो गई-

Image

दिल्ली मेट्रो

KEY HIGHLIGHTS
  • कश्मीरी गेट मेट्रो सेवाओं में देरी
  • रेड लाइन की पटरी पर उतरा यात्री
  • कुछ देर के लिए सेवाओं में हुई देरी

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रों पर एक यात्री पटरी पर आ गया। जिस कारण गुरुवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर कुछ देर के लिए सेवाओं में देरी हुई। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। जिसके मुताबिक दिल्ली कश्मीरी गेट के रेड लाइन पर एक व्यक्ति पटरी पर आ गया। इस दौरान शहीद स्थल (नया बस अड्डा) और रिठाला के बीच चलने वाली मेट्रो सेवाओं में देरी हुई।

कश्मीरी गेट पर पटरी पर उतरा यात्री

दिल्ली मेट्रो ने इस सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की। जिसमें उनहोंने लिखा कि कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर एक यात्री के पटनी पर आ जाने के कारण शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) और रिठाला के बीच सेवाओं में देरी हुई। साथ ही उन्होंने लिख कि अन्य सभी लाइनों पर सेवा सामान्य हैं।

मेट्रो लाइन की सेवाओं में देरी

आपको बता दें कि रेड लाइन दिल्ली में रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से जोड़ती है। वहीं यहां के रेड लाइन की सभी सेवाएं कुछ देर के लिए डिलेय हो गई थी। यहां एक यात्री के मेट्रो ट्रैक में आन से इस तरह की स्थिति हुई। पांच मिनट बाद डीएमआरसी ने बताया कि लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें