शहर

School Sudharo Abhiyan : कक्षाओं में घुसे, फोटो खींचे और शिक्षकों से विवाद! अभिजीत दिपके पर केस दर्ज

महाराष्ट्र के लातूर के सरकारी स्कूल में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश कर हंगामा करने और शैक्षणिक कार्य में बाधा डालने के आरोप में अभिजीत दिपके, अजिंक्य शिंदे समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

Image

अभिजीत दिपके

महाराष्ट्र के लातूर में सरकारी स्कूल में कथित तौर पर घुसकर हंगामा करने और शैक्षणिक काम में बाधा डालने के आरोप में अभिजीत दिपके, अजिंक्य शिंदे समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ औसा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिक्षकों की शिकायत के मुताबिक, 20 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे अभिजीत दिपके, अजिंक्य शिंदे और उनके साथ कुछ लोग स्कूल परिसर में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से अलग-अलग सवाल पूछे और करीब डेढ़ से दो घंटे तक स्कूल परिसर में मौजूद रहे।

कक्षाओं में बिना अनुमति प्रवेश का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल और कक्षाओं में बिना अनुमति प्रवेश किया गया और फोटो भी खींचे गए। स्कूल में दूसरे स्कूल के विद्यार्थियों को बैठाए जाने के मुद्दे को लेकर शिक्षकों के साथ कथित तौर पर विवाद हुआ। शिक्षकों का आरोप है कि इस दौरान अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और निलंबित कराने की धमकी भी दी गई। शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि इस पूरे घटनाक्रम से स्कूल के शैक्षणिक कामकाज में बाधा पहुंची।

अभिजीत दिपके समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मामले में अभिजीत दिपके समेत पांच लोगों के खिलाफ औसा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।हालांकि, अभिजीत दिपके और उनके साथ मौजूद लोगों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर और साफ होगी। लातूर के सरकारी स्कूल से जुड़ा यह विवाद अब पुलिस तक पहुंच चुका है। सवाल यह है कि स्कूल परिसर में आखिर हुआ क्या था? पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article