शहर

सपा ने लोहिया के आदर्शों को पैरों से कुचला...'महिला विरोधी' दाग नहीं मिटा पाए अखिलेश; PM मोदी ने साधा निशाना

राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, लेकिन कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी महिलाओं की घोर विरोधी पार्टी है, जिसने लोहिया जी के आदर्शों और विचारों को पैरों तले कुचल दिया है।

Image

देश को संबोधित करते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा में महिला आरक्षण में संशोधन करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के लिए विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की और देश की 'माताओं और बहनों' से माफी मांगते हुए कहा, 'महिला शक्ति विधेयक' संसद में पारित नहीं हो सका। राष्ट्र को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी के आदर्शों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोहिया जी को पहले ही भूल चुकी है। सपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करके लोहिया जी के विचारों को पैरों चले कुचल दिया है। सपा नारी विरोधी है। विपक्षी दलों की स्वार्थ भरी राजनीति के कारण भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने का संघर्ष रुका हुआ है।

पीएम ने कहा कि महिला के आरक्षण का विरोध करके समाजवादी पार्टी ने फिर एक बार सिद्ध कर दिया कि वो एक एंटी रिफॉर्म पार्टी है। 21 सदी के विकसित पार्टी के लिए जो भी निर्णय, जो भी रिफॉर्म जरूरी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ज्यादातर में कांग्रेस उन सभी का विरोध करती है, उन्हें खारिज करती है। उस काम के भीतर खलल डालती है। यही कांग्रेस का इतिहास है और यही कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति है। यह वही कांग्रेस है जिसने जनधन, आधार, मोबाइल और स्त्री शक्ति का विरोध किया है।

उन्होनें कहा कि समाजवादी बिल का समर्थन करके महिला विरोधी छवि होने का दाग मिटा सकती थी, लेकिन अखिलेश यादव चूक गए। सपा ने नारी शक्ति संशोधन बिल का विरोध करके महिला विरोधी होने का सबूत पेश किया है। इसे उत्तर प्रदेश की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी।

समाजवादी पार्टी को महिला विरोधी-पीएम मोदी

लोकसभा में बिल पारित नहीं होने के बाद भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी को महिला विरोधी' और 'पिछड़ा विरोधी' साबित करने का नैरेटिव सेट कर रही है। कल ही लोकसभा में पीएम ने कहा था कभी अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के समय भी यही हुआ था, जब उनकी वजह से महिला आरक्षण बिल गिर गया था। इससे ये प्रतीत होता है कि सपा जिन विचारों के साथ राजनीति में आई थी आज वो उसके विपरीत जाकर काम कर रही है, जिससे महिलाएं और जनता नहीं भूलने वाली।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज