देश

PM Modi Address To Nation: 'हर काम में खलल पैदा करती है कांग्रेस...', PM मोदी बोले- हमारा प्रयास रुकेगा नहीं

Pradhanmantri Narendra Modi Ka Bhashan, नरेंद्र मोदी एड्रेस टू नेशन (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम देश की प्रगति के लिए जो भी काम करते हैं, उसमें कांग्रेस हमेशा खलल पैदा करती है। इस दौरान, पीएम मोदी ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Pradhanmantri Narendra Modi Ka Bhashan (नरेंद्र मोदी स्पीच): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल नारी शक्ति के सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के स्वार्थ की वजह से महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाया।

'नारी कभी नहीं भूलतीं अपना अपमान'

उन्होंने कहा कि जब नारी शक्ति का प्रस्ताव गिरा तो कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं। महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजे थपथपा रहे थे। उन्होंने जो किया, वो केवल टेबल पर थाप नहीं थी, वो नारी के स्वाभिमान पर उनके आत्मसम्मान पर चोट थी। उन्होंने कहा कि नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती है।

'विपक्षियों को जरूर मिलेगी सजा'

पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी जब अपने क्षेत्र में इन नेताओं को देखेगी तो याद रखेगी कि इन्हीं लोगों ने महिला आरक्षण को संसद में रोकने का काम किया। जिन दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया उनसे मैं दो टूक कहूंगा- ये लोग नारी शक्ति को फॉर ग्राटेंड ले रहे हैं। यह लोग भूल रहे हैं कि 21 सदी की नारी देश की हर घटना पर नजर रख रही हैं। वो उनकी मंशा भाप रही हैं और सच्चाई भी भली-भांति जान चुकी हैं। इसलिए महिला आरक्षण विरोध करके, जो पाप विपक्ष ने किया है। इसलिए उन्हें सजा जरूर मिलेगी। इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है और जनता द्वारा इसकी सजा से बच नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सदन में नारी शक्ति वंदन संशोधन किसी से भी किसी से भी कुछ छिनने का नहीं था। नारी शक्ति वंदन संशोधन हर किसी को कुछ न कुछ देने का था।

'कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से करती है नफरत'

पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। नारी शक्ति वंदन संशोधन उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम सभी राज्यों की शक्ति में समान प्रयास है। यह संसद में सभी राज्यों की आवाज को अधिक शक्ति देने का प्रयास था। राज्य छोटा हो, बड़ा हो, आबादी ज्यादा हो सबकी समान अनुपात में शक्ति बढ़ाने की कोशिश थी, लेकिन इस ईमानदार प्रयास की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूण हत्या कर दी। कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और डीएमके जैसे दल इस भ्रूण हत्या के गुनाहगार हैं। यह लोग देश के संविधान के अपराधी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से नफरत करती है। वह तो हमेशा से ही महिला आरक्षण को रोकने का षडयंत्र करती रही है। इस दिशा में पहली बार जितने भी प्रयास हुए हैं। हर बार कांग्रेस ने रोड़े अटकाए हैं। इस बार भी कांग्रेस और उसके साथियों ने महिला आरक्षण को रोकने के लिए एक के बाद एक नए झूठ का सहारा लिया। कभी संख्या को लेकर, कभी किसी और तरीके से कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को गुमराह करने की कोशिश की। ऐसा करके इन दलों ने भारत की नारी शक्ति के सामने अपना असली चेहरा ला दिया है और अपना मुखौटा उतार दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत तौर पर आशा था कि कांग्रेस अपनी दशकों पुरानी गलती सुधारेगी और अपने पापों का प्राश्चित करेगी, लेकिन कांग्रेस ने इतिहास रचने का और महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का हक खो दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, टीएमसी और दूसरी पार्टियां इतने वर्षों से वही बहाने और कुकृत्य गढ़ते आए हैं। कोई न कोई तकनीकी पेंच फंसाकर महिलाओं के अधिकारों पर डाका डालते रहे हैं। देश राजनीति का यह भद्दा पैटर्न बराबर समझ चुका है और उसके पीछे की वजह भी जान चुका है।

'समान अनुपात में बढ़ती सीटें'

पीएम मोदी ने कहा कि परिसीमन के बाद महिलाओं के लिए कहीं ज्यादा सीटें होती, महिलाओं का पद बढ़ता, इसलिए इन लोगों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया है। देश की नारी शक्ति कांग्रेस और उनके सहयोगियों को इस पाप के लिए कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी दल परिसीमन को लेकर लगातार झूठ बोल रहे हैं। इस बहाने वो विभाजन की आग को सुलगाना चाहते हैं, क्योंकि कांग्रेस ने बांटो और राज करो की राजनीति अंग्रेजों से विरासत में सीख कर आई है और उसी के सहारे चल रही है। कांग्रेस ने देश में दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी है। इसलिए वह झूठ भैला रही है कि परिसीमन से कुछ राज्यों को नुकसान होगा, जबकि सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि न किसी का प्रतिनिधित्व कम होगा, न अनुपात कम होगा, बल्कि सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी।

उन्होंने कहा कि यह बिल सभी दलों के लिए एक अवसर था। अगर यह पास होता तो सभी राज्यों की सीटें बढ़ती, लेकिन अपने राजनीतिक स्वार्थों की वजह से इन दलों ने अपने राज्यों के लोगों के साथ धोखा किया। जैसे डीएमके और भी ज्यादा लोगों को सांसद और विधायक बना सकती थी। टीएमसी के पास भी बंगाल के लोगों को बढ़ाने का मौका था, लेकिन इन दलों ने इस मौके को गंवा दिया।

कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोहिया जी को पहले ही भूल चुकी है। सपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करके लोहिया जी के विचारों को पैरों चले कुचल दिया है। सपा नारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि महिला के आरक्षण का विरोध करके कांग्रेस ने फिर एक बार सिद्ध कर दिया कि कांग्रेस एक एंटी रिफॉर्म पार्टी है। 21 सदी के विकसित पार्टी के लिए जो भी निर्णय, जो भी रिफॉर्म जरूरी हैं, कांग्रेस उन सभी का विरोध करती है, उन्हें खारिज करती है। उस काम के भीतर खलल डालती है। यही कांग्रेस का इतिहास है और यही कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति है। यह वही कांग्रेस है जिसने जनधन, आधार, मोबाइल और स्त्री शक्ति का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वन नेशन, वन इलेक्शन, घुसपैठियों को भगाने, एसआईआर, वक्फ बोर्ड में रिफॉर्म, सीएए इत्यादि का विरोध किया। कांग्रेस माओवादी नक्सली हिंसा को समाप्त करने के देश के प्रयासों में भी रुकावटे डालती है। कांग्रेस का एक ही पैटर्न रहा है कि कोई भी रिफॉर्म आए तो झूठ बोलो और भ्रम फैलाओ। इतिहास साक्षी है कि कांग्रेस ने हमेशा नकारात्मकता ही चुनी है।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग देश की महिलाओं के सपने टूटने को सरकार की नाकामी बता रहे हैं, लेकिन यह विषय कामयाबी या नाकामयाबी का था ही नहीं। मैंने संसद में भी कहा था कि आधी आबादी को ताबत मिल जाने दीजिए। मैं इसका क्रेडिट विज्ञापन छपवाकर विपक्ष के सभी लोगों को दे दूंगा। लेकिन महिलाओं को दकियानूसी सोच से देखने वाले अपने झूठ पर डटे रहे।

नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ

नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक रहा हूं। कितनी ही महिलाओं ने यह विषय उठाया है। बहनों ने पत्रों के द्वारा मुझे बताया है। मेरे देश की माताएं, बहनें, बेटियां मैं जानता हूं आज आप सब दुखी हैं। मैं भी दुखी हूं। आज भले ही बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें नहीं मिला हो, लेकिन मैं जानता हू कि देश की 100 फीसदी नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। मैं देश के हर नागरिक को विश्वास दिलाता हू कि हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे। हमारा हौंसला भी बुलंद है। हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है। आगे और मौके आएंगे। हमें आधी आबादी के सपनों के लिए, देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करना है। हमारा प्रयास रुकेगा नहीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article