शहर

रोहतक में दर्दनाक हादसा, नेशनल लेवल के स्विमिंग खिलाड़ी विश्वजीत नैन की मौत

Rohtak Accident: रोहतक में सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग खिलाड़ी विश्वजीत नैन की मौत हो गई। स्कूटी से सोनीपत के राई स्पोर्ट्स सेंटर जाते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

Image

राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग खिलाड़ी विश्वजीत नैन की मौत

Photo : Times Now Digital

Rohtak Accident News: हरियाणा के रोहतक में एक दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग खिलाड़ी विश्वजीत नैन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मदीना बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार विश्वजीत को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विश्वजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राई स्पोर्ट्स सेंटर जा रहे थे विश्वजीत

जानकारी के मुताबिक, विश्वजीत नैन अपनी स्कूटी से सोनीपत में राई स्पोर्ट्स इंटेक्स,जा रहे थे। इसी दौरान मदीना बाईपास के पास यह हादसा हो गया। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान बच नहीं सकी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके ड्राइवर की पहचान की जा सके।

अज्ञात वाहन चालक की तलाश

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और उसकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विश्वजीत के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

खेल जगत में शोक

विश्वजीत नैन राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग खिलाड़ी थे। उनकी सड़क हादसे में मौत की खबर सामने आते ही परिजनों और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article