शहर

Nainital News: ड्राइवर के कंट्रोल खोने से खाई में गिरा पिकअप वाहन, 8 लोगों की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल

Nainital News: नैनताल के बैतालघाट में सोमवार देर रात को एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Image

नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में हादसा

Nainital News: नैनीताल के बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सोमवार देर रात को एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें से 7 लोग नेपाली थे। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही प्रशासनिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। हालांकि अंधेरा होने के कारण शवों को खाई से बाहर निकालने में बड़ी दिक्कत आई। लेकिन रात में ही रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया।

संकरी रोड के चलते खाई में गिरा वाहन

नैनीताल के मल्लागांव के ऊंचाकोट इलाके में जल जीवन मिशन के तहत काम चल रहा था। जहां से काम पूरा करने के बाद 9 मजदूर पिकअप वाहन से रामनगर के लिए जा रहे थे। जहां ये नेपाली मजदूर नेपाल के लिए रवाना होने वाले थे। पिकअप वाहन सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे चालक समेत 9 मजदूरों के साथ रामनगर के लिए निकला। कुछ दूर आगे आगे जाने पर ही ड्राइवर ने वाहन से कंट्रोल खो दिया और गाड़ी संकरी रोड से दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के शोर से आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

ग्रामीण के साथ मिलकर किया गया रेस्क्यू कार्य

घटना की सूचना मिलने पर बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद और राजस्थ उपनिरीक्षक भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। लेकिन ड्राइव समेत सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में इलाज के लिए भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान

  • विश राम चौधरी - उम्र 50 वर्ष
  • धीरज - उम्र 45 वर्ष
  • अनंत राम चौधरी - उम्र 40 वर्ष
  • विनोद चौधरी - उम्र 38 वर्ष
  • उदय राम चौधरी - उम्र 55 वर्ष
  • तिलक चौधरी - उम्र 45 वर्ष
  • गोपाल - उम्र 60 वर्ष
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article