शहर

आज लालू यादव का 79वां जन्मदिन, पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास पर जश्न, सीएम सम्राट ने दी बधाई

आज लालू यादव का 79 वां जन्मदिन है इस मौके पर पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास पर जश्न मनाया जा रहा है। गाजे बाजे के साथ कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

Image

लालू यादव का 79वां जन्मदिन

Photo : ANI

Lalu Yadav 79th birthday- आज लालू यादव का 79 वां जन्मदिन है इस मौके पर पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास पर जश्न मनाया जा रहा है। गाजे बाजे के साथ कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ता लालू यादव के लिए 79 किलो का लड्डू लेकर पहुंचे। लालू यादव की तरफ से कार्यकर्ताओं के लिए भोज का भी आयोजन किया गया है, जहां खुद लालू तेजस्वी और राबड़ी देवी सहित पूरा परिवार कार्यकर्ताओं के लिए खाना परोसते दिखे, राबड़ी आवास में खास जश्न मनाया गया।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लालू यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र की दुआ मांगी ।

आवास पर उत्सव का माहौल

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित आवास पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी, सब्जी, पुलाव, दाल, जैसे व्यंजन परोसे गए। लंबे समय बाद लालू यादव बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नजर आए, जिससे समर्थकों में खासा उत्साह दिखा।

जन्मदिन समारोह में तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी को बिहार ही नहीं, देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी की यही कामना है कि लालू यादव का मार्गदर्शन पार्टी और बिहार की राजनीति को आगे बढ़ाता रहे। तेजस्वी ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं के लिए भोज की विशेष व्यवस्था की गई है।

लालू यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा

समारोह के दौरान लालू यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में यह आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इससे पहले देर रात परिवार के साथ भी उनका जन्मदिन मनाया गया था, जिसकी तस्वीरें तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वहीं, रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव ने भी भावुक संदेश लिखकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article