शहर

AIIMS Rishikesh: महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़, डॉक्टर्स ने किया जमकर हंगामा, आरोपी सस्पेंड

AIIMS Rishikesh: एम्स ऋषिकेश के सर्जरी विभाग में महिला डॉक्टर के साथ नर्सिंग अधिकारी द्वारा छेड़खानी की घटना के बाद अन्य डॉक्टरों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही महिला आयोग भी एक्शन मोड में आ गई है।

Image

महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़

Photo : iStock

AIIMS Rishikesh: महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश से सामने आया है। यहां AIIMS के सर्जरी विभाग में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी की गई है। हैरान करने की बात ये है कि महिला के साथ छेड़खानी ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुरुष नर्सिंग अधिकारी ने की है। इस मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि ये मामला केवल छेडखानी तक ही नहीं है। बल्कि आरोपी द्वारा महिला को आपत्तिजनक मैसेज और फांसी लगाने की धमकी भी दी गई है।

एक्शन मोड में आया महिला आयोग

मिली जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में 19 मई को महिला डॉक्टर के साथ ऑपरेशन के दौरान हुई छेड़खानी के मामले में महिला आयोग भी एक्शन मोड में आ गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स के डीन और पीड़िता से मुलाकात करते हुए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने उत्तराखंड, देहरादून जिलाधिकारी को संवेदनशील मामले पर निर्देशित करते हुए तत्काल जांच कमेटी गठित करने और कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसमें एक सीडीओ, डीपीओ, लीगल एडवाइजर व एक अन्य सदस्यों को शामिल करने के लिए भी कहा है।

फांसी लगाने की धमकी देता था आरोपी

डॉक्टर के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी की पहचान सतीश कुमार बताई जा रही है। आरोपी सतीश ने महिला के साथ न केवल छेड़खानी की है। बल्कि उसे व्हाट्सएप पर कई आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे हैं। इतना ही नहीं, महिला को डराने के लिए आरोपी ने फांसी लगाने के प्रयास की एक फोटो भी भेजी है। इस प्रकार आरोपी सतीश कुमार ने फांसी लगाने के प्रयास वाला फोटो भेजकर महिला को मेंटली हैरेस किया है।

आरोपी सस्पेंड

मिली जानकारी के अनुसार, मामले के एक दिन के बाद यानी 20 मई को आरोपी सतीश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसी दिन एम्स प्रशासन ने छेड़खानी के मामले में सतीश कुमार को सस्पेंड कर दिया।

Abhishek Sinha
अभिषेक सिन्हाauthor

पत्रकारिता में 23वर्षों का अनुभव पिछले 19 वर्षों से उत्तराखंड की छोटी से लेकर बड़ी ख़बरों को करने में अहम योगदान एवं सबसे आगे, दिल्ली एनसीआर में जैन टीवी और BAG फिल्म्स के साथ उत्तराखण्ड में आजतक टीवी9,live india, और समाचार प्लस के लिए इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म के तहत कई बड़ी ख़बरों को जनता के सामने बड़ी निर्भीकतापूर्वक और ईमानदारी के साथ पेश किया और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिका के साथ जन सरोकार की ख़बरों में प्रमुखता से सबसे आगे और सटीक जानकारी के साथ ख़बरों को जनता के सामने परोसने का जस्बा और हिम्मत भरा लंबा सफ़र.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Chhattisgarh News: बाल-बाल बचे मंत्री केदार कश्यप, काफिले को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर; 4 पुलिसकर्मी घायल

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका