राँची

Taxi Trackon Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट पर बनेगा टैक्सी ट्रैक, फ्लाइट को उड़ान भरने में नहीं होगी दिक्कत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 04:20 PM IST

Ranchi News: अब रांची एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट को टेकऑफ या लैंड के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा। रनवे पर हर दो मिनट पर फ्लाइट लैंड या टेकऑफ कर सकेगी। इसके लिए रनवे के समानांतर टैक्सी ट्रैक बनाया जाएगा। इससे रनवे खाली रहेगा और फ्लाइट का संचालन आसानी से हो सकेगा। इससे अनावश्यक होने वाली देर समाप्त हो जाएगी।

Image

रांची एयरपोर्ट, जहां बनेगा टैक ट्रैक

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लाइट लैंड करने के बाद रनवे से हटकर इस ट्रैक पर आएगी
  • हर दो मिनट के अंतराल पर फ्लाइट कर सकेगी लैंड
  • अभी पांच मिनट पर लैंड या टेकऑफ कर पाती है फ्लाइट


Ranchi Airport Development: शहर स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रनवे के समानांतर टैक्सी ट्रैक बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद रनवे पर लैंड कर अगले मिनट ही फ्लाइट इस ट्रैक पर आ जाएगी। इससे हर दो मिनट पर फ्लाइट उतर सकेगी। वहीं, अभी लैंडिंग के बाद फ्लाइट रनवे से होकर पार्किंग-वे तक आने की वजह से एक लैंडिंग के बाद तीन से चार मिनट तक रनवे व्यस्त रहता है। कम से कम पांच मिनट के अंतराल पर लैंडिंग और टेकऑफ होता है।

इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल का कहना है कि डीजीसीए से इसकी अनुमति मिल चुकी है। अब जल्द ही टैक्सी ट्रैक बनाना शुरू किया जाएगा। ट्रैक बन जाने से रनवे में फ्लाइट की आवाजाही तेज गति से हो सकेगी। बताया कि रनवे पर एडवांस केट टू एप्रोच लाइटिंग उपकरण भी लगाया जाना है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। रनवे पर इसे लगाने में एक साल लगेगा।

कोहरे में आसानी से उतर सकेगी फ्लाइट

रनवे के इंड प्वाइंट से 900 मीटर तक कैट टू एप्रोच लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे कोहरे में फ्लाइट को लैंड कराने में पायलट को सुविधा होगी। पायलट को रनवे बिल्कुल साफ दिखाई देगा। केट टू एप्रोच लाइटिंग लगने के बाद कोहरे एवं धुंध में 850 मीटर विजिबिलिटी में भी फ्लाइट लैंड एवं टेकऑफ कर सकेगी।

इमरजेंसी लैंडिंग भी हो सकेगी

रनवे के समानांतर टैक्सी ट्रैक बनने पर रनवे पर ऑक्यूपेंसी टाइम कम हो जाएगा। फ्लाइट की लैंडिंग के बाद रनवे के पास स्थित टैक्सी ट्रैक में फ्लाइट जाएगी, जिससे रनवे हमेशा खाली रहेगा। ऐसे में किसी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भी हो सकेगी।

पटना एयरपोर्ट पर भी बनना है टैक्सी ट्रैक

पटना एयरपोर्ट पर भी अभी फ्लाइट के संचालन में असुविधा होती है। इसको देखते हुए यहां टैक्सी ट्रैक बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा समाप्त होने के बाद टैक्सी ट्रैक निर्माण में बाधा बन रहे भवन को ध्वस्त किया जाएगा। डीएम ने स्कूल भवन को ध्वस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद टेंडर निकालकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मई से टैक्सी ट्रैक का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए फंड जारी हो चुका है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article