राँची

Ranchi Rail Update: एक फरवरी तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, इन रूटों के यात्री होंगे प्रभावित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 06:23 PM IST

दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन के यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। इस जोन की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। रविवार से ज्यादातर ट्रेनें 1 फरवरी तक रद्द रहेंगी। रेलवे ने विकास कार्यों के कारण ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया है। ट्रेनें अप और डाउन दोनों में रद्द रहेंगी। इसको लेकर सभी संबंधित स्टेशनों और यात्रियों को सूचना दे दी गई है।

Image

लाइन पर चल रही ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 फरवरी तक रद्द रहेगी ट्रेन नंबर 08659/08658
  • ट्रेन नंबर 03594/03593 भी नहीं चलेगी
  • गाड़ी संख्या 08644/08643 भी उक्त तिथि तक नहीं होगी परिचालित


South Eastern Train Cancelled: रांची रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द की गईं हैं। आद्रा स्टेशन पर रेलवे के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए ट्रेनों का परिचालन रोका गया है। दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन द्वारा जारी सूचना के मुताबिक रविवार को ट्रेन नंबर 08657 आद्रा-आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेन रद्द है। ट्रेन नंबर 08659/08658 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू स्पेशल ट्रेन रविवार से 1 फरवरी तक रद्द है। ट्रेन नंबर 03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेन 1 फरवरी तक नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 08644/08643 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेन भी 1 फरवरी तक रद्द रहेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 08661/08660 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू स्पेशल रविवार से 1 फरवरी तक स्थगित है। ट्रेन नंबर 08173 आसनसोल-टाटा नगर मेमू स्पेशल ट्रेन रविवार को स्थगित है। ट्रेन नंबर 08174/08652 टाटानगर-आसनसोल-बीरभूम मेमू स्पेशल ट्रेन रविवार से 1 फरवरी तक स्थगित की गई है। ट्रेन नंबर 18027/18028 खगड़पुर-आसनसोल-खड़गपुर एक्सप्रेस भी एक फरवरी तक नहीं चलेगी।

आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी भी रद्द

ट्रेन नंबर 03593 आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी मेमू स्पेशल ट्रेन रविवार से 1 फरवरी तक नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 03595 बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी से 2 फरवरी तक परिचालित नहीं की जाएगी। ट्रेन नंबर 03598/03597 रांची-आसनसोल-रांची मेमू स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक नहीं परिचालित होगी। ट्रेन नंबर 08653/08654 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक नहीं चलेगी।

एक फरवरी को नहीं चलेगी पूरी-शालीमार गरीब रथ

ट्रेन नंबर 12882 पूरी-शालीमार गरीब रथ एक्सप्रेस एक फरवरी को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 12881 शालीमार-पूरी गरीब रथ एक्सप्रेस दो फरवरी को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 08017/08018 खड़गपुर-बालासोर-खड़गपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 31 जनवरी, 1 फरवरी और दो फरवरी को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 18007 शालीमार-भंजपुर एक्सप्रेस भी एक फरवरी को रद्द रहेगी। दो फरवरी को ट्रेन नंबर 18008 भंजपुर-शालीमार एक्सप्रेस नहीं परिचालित की जाएगी।

सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की परिचालन बढ़ी

रेलवे ने सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। अब 30 मार्च तक ट्रेन नंबर 08185 हटिया-दुर्ग और ट्रेन नंबर 08186 दुर्ग-हटिया परिचालित की जानी है। 31 जनवरी से 30 मार्च तक हर मंगलवार और गुरुवार को हटिया से अब 30 मार्च तक रवाना होगी। एक फरवरी से 31 मार्च तक हर बुधवार एवं शुक्रवार को दुर्ग से ट्रेन नंबर 08186 दुर्ग-हटिया द्वि साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रवाना होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!