राँची

Ranchi: सिर्फ 15 दिन में बनेगा यह डॉक्यूमेंट, थाना प्रभारी घर जा करेंगे सत्यापन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 03:21 PM IST

Ranchi Passport Office: राजधानी में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को अब और आसान बना दिया गया है। अब पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन में कम समय लगेगा। इसके साथ ही आवेदक को पुलिस थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहर के थाना प्रभारियों को इसको लेकर सख्त आदेश भी जारी कर दिया है।

Image

पासपोर्ट वेरिफिकेशन प्रक्रिया को सरल बनाने को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करती अधिकारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को जारी किया निर्देश
  • पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान आवेदक को नहीं होगी कोई परेशानी
  • थानों में लंबित पासपोर्ट वेरिफिकेशन को तुरंत निपटाने का दिया निर्देश

Ranchi News: रांची के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब 21 दिनों की जगह 15 दिनों में ही पासपोर्ट बनकर आवेदक को मिल जाएगा। इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किया है कि, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदक के घर पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचेंगे। वहां आवेदक से जुड़ी तथ्यों का सत्यापन करेंगे। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी इस बात का पूरा ख्याल रखेंगे की आवेदक को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो।

वेरिफिकेशन के लिए थाना पहुंचने के 15 दिनों के भीतर आवेदन का सत्यापन करके पासपोर्ट ऑफिस को वापस करना है। इस अवधि में पुलिस पदाधिकारी को कोई दिक्कत आती है तो वह अपने संबंधित वरीय अधिकारी से संपर्क साधेंगे। एसएसपी ने जिले के विभिन्न थानों में लंबित पड़े पासपोर्ट को तुरंत सत्यापित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया है।

पहले पासपोर्ट वेरिफिकेशन की क्या थी प्रक्रिया

इससे पहले पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया काफी जटिल थी। आवेदन को पासपोर्ट वेरिफिकेशन करवाने के लिए थाने जाना पड़ता था। थाने में कई बार पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण आवेदक को घंटों वहां इंतजार करना पड़ता था। कई बार आवेदक को थाने का चक्कर काटने पड़ते थे। नए नियम के मुताबिक, अब आवेदक को थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उनके घर पर ही आकर पदाधिकारी आवेदन का सत्यापन कर लेंगे। इसके अतिरिक्त पूर्व के नियम में कई बार पुलिस पदाधिकारियों पर वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे लगने के भी आरोप लगते रहे हैं।

कम समय में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के तरीके

न्यू पुलिस लाइन स्थित यूसी झा हॉल में एसएसपी किशोर कौशल की अध्यक्षता में थाना प्रभारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मनीता भी शामिल थीं। इस दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने थाना प्रभारियों को बताया कि, कम से कम समय में कैसे पासपोर्ट का वेरिफिकेशन किया जा सकता है। थानों के सीसीटीएनएम सेक्शन में काम कर रहे पुलिस कर्मियों को कई अहम जानकारियां दीं। बैठक में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने भी थाना प्रभारियों को पासपोर्ट वेरिफिकेशन को जल्द पूरा करने को लेकर निर्देश दिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article