राँची

Ranchi Doctor: सच में जरूरतमंदों के लिए 'भगवान' है रांची के यह डॉक्टर, मात्र 5 रुपए में करते हैं मरीजों का इलाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 20, 2022, 03:36 PM IST

Doctor of the Poor in Ranchi: रांची में एक डॉक्टर ऐसे भी हैं, जिनके लिए वाकई में सेवा ही धर्म है। यह पिछले 50 साल से लोगों का इलाज सिर्फ 5 रुपए में कर रहे हैं। 80 साल की उम्र में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मरीजों को हर दिन दो घंटे से अधिक समय देते हैं। यही वजह है कि इनके क्लीनिक पर रांची के अलावा सूबे के कई जिलों से लोग इलाज कराने आते हैं।

Image

रांची का ये डॉक्टर 5 रुपए में करता है गरीबों का इलाज।

KEY HIGHLIGHTS
  1. शहर के लालपुर चौक पर है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का क्लीनिक
  2. गरीबों के अलावा समाज के हर तबके के लोग आते हैं इलाज कराने
  3. रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं मुखर्जी

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यह नाम रांची में लोगों के लिए भगवान से कम नहीं है। डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है। ऐसा सही मायने में डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी जैसे डॉक्टरों के लिए ही कहा गया है। यह 80 वर्ष के हैं और पिछले 50 साल से लोगों का इलाज सिर्फ 5 रुपए में कर रहे हैं। इतना ही नहीं मेडिकल कंपनियों से मिलने वाली दवाएं भी जरूरतमंदों को मुफ्त में बांट देते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी डॉ. श्यामा प्रसाद हर दिन मरीजों को दो घंटे समय देते हैं।

अहम बात है कि, जिनके पास पांच रुपए देने की भी क्षमता नहीं होती है, उनका इलाज यह मुफ्त में करते हैं। 1966 से अब तक रांची में लालपुर चौक पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का क्लीनिक चल रहा है। यहां हर दिन मरीजों की लंबी लाइन लगती है। इस लाइन में गरीबों के अलावा समाज के हर तबके के लोग रहते हैं।

जीवन का मूल मंत्र गरीबों की सेवा करनाडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजधानी स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। इनके जीवन का मूल मंत्र गरीबों की सेवा करना है। इस उद्देश्य से ही वह पिछले 50 साल से मरीजों का सिर्फ 5 रुपए में इलाज करते आ रहे हैं। इनके क्लीनिक पर 40 साल से टेक्निशयन शंकर का कहना है कि, गरीबों के लिए तो डॉ. मुखर्जी भगवान हैं। यही वजह है कि रांची के अतिरिक्त गुमला, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, सिमडेगा समेत कई जिलों से लोग इनके पास इलाज कराने आते हैं।

किसी भी मरीज को वापस नहीं लौटातेडॉ. श्यामा प्रसाद कहते हैं कि, उम्र अधिक होने की वजह से अब वह मरीजों को शाम में सिर्फ 2-3 घंटे समय दे पाते हैं। फिर भी किसी मरीज को वापस नहीं लौटाते हैं। बताया कि, पैसे की वजह से किसी गरीब का इलाज प्रभावित नहीं हुआ, इसलिए वह 1966 से लोगों का पांच रुपए में इलाज कर रहे हैं। बहुत से ऐसे लोग भी आते हैं, जो 5 रुपए देने में भी सक्षम नहीं होते। उनसे वह यह टोकन मनी भी नहीं लेते हैं। इसके अतिरिक्त स्कूल को आर्थिक सहायता देना, गरीब की बेटी की शादी, जरूरतमंद के इलाज में मदद करना उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। डॉ श्यामा प्रसाद ने आगे कहा कि, जब तक जीवित हूं यह काम करता रहूंगा।

नियम के पक्के हैं डॉक्टर साहब

इलाज कराने आए मरीजों का कहना है कि, डॉक्टर साहब नियम के पक्के इंसान हैं। आज तक किसी भी मरीज से पांच रुपए से ज्यादा नहीं लिए। कई से तो यह पैसे भी नहीं लेते हैं। मरीजों का कहना है कि, अब किसी भी डॉक्टर की फीस 500 रुपए से कम नहीं हैं। एक मात्र ऐसे डॉक्टर हैं, जो मरीजों का मुफ्त में इलाज कर रहे हैं।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!