राँची

Jharkhand Encounter: गुमला में 15 लाख का इनामी PLFI कमांडर मार्टिन मुठभेड़ में ढेर, हथियार भी बरामद

झारखंड के गुमला में कामडारा थाना क्षेत्र में चंगाबाड़ी ऊपरटोली में पीएलएफआई उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने 15 लाख के इनामी PLFI कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया। उसके पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है।

Image

PLFI कमांडर मार्टिन ढेर - प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)

Photo : PTI

Police Encounter in Jharkhand: झारखंड के गुमला में मुठभेड़ के दौरान PLFI कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। उसके ऊपर 15 लाख रुपये का इनाम था। सुरक्षाबलों ने मार्टिन के पास से हथियार भी बरामद किया है। बता दें कि पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) झारखंड में खूंटी जिले के निवासी दिनेश गोप द्वारा गठित एक उग्रवादी माओवादी संगठन है।

एसपी हरिश बिन जमा को सूचना मिली थी कि कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में पीएलएफआई उग्रवादी छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई और अभियान शुरू किया गया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसमें पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का कमांडर मार्टिन केरकेट्टा गोली लगने से ढेर हो गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article