राँची

Ranchi Route Loopline: रांची-लोहरदगा रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या, हर स्टेशन पर बनेगी लूप लाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 12:12 PM IST

Ranchi-lohardaga loop line: रांची रेल मंडल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब रांची-लोहरदगा रूट पर यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इस रूट के हर स्टेशन पर लूप लाइन बनाई जाएगी। इसके बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर प्रस्ताव बना लिया गया है। बहुत जल्द प्रस्ताव मंजूर होने की भी संभावना है। इसके बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लूप लाइन बन जाने से हर दिन हजारों यात्रियों को सुविधा होगी।

Image

ट्रेनों के लिए बनाई गई लूप लाइन (सांकेतिक फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लूप लाइन निर्माण को भेजा है बजट का प्रस्ताव
  • सिंगल लाइन होने से ट्रेन परिचालन में हो रही परेशानी
  • लूप लाइन बनने से नई ट्रेनें भी इस रूट पर चलेंगी

Ranchi-lohardaga Rail line: रांची-लोहरदगा रूट पर बहुत जल्द ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। नई ट्रेनों का भी परिचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए इस रूट के सभी स्टेशनों पर लूप लाइन बनाई जाएगी। हर स्टेशन पर लूप लाइन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। प्रस्ताव एवं बजट मंजूर होने के बाद लूप लाइन बनाने का काम शुरू किया जाना है। फिलहाल सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों के परिचालन में कई तरह की परेशानी सामने आती है। रेलवे चाहकर भी इस रूट पर ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ा पाता है। काफी समय से इसको लेकर विचार-विमर्श चल रहा था। अब नए साल में लूप लाइन की योजना को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया गया है।

लूप लाइन बनने के बाद निकटतम भविष्य में इस रूट पर लोहरदगा, टोरी होकर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की भी संख्या बढ़ाई जानी है। इसके अलावा रांची रेल डिवीजन के 15 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जाना है। रांची से वाराणसी जाने वाली ट्रेन को लखनऊ तक विस्तार देने का प्रस्ताव भी मंत्रालय को भेजा गया है। ट्रेन के विस्तार के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। दरअसल, यह काफी पुराना प्रस्ताव है। कई बार स्थानीय यात्रियों ने रेल अधिकारियों से यह मांग की है।

रांची-टोरी सेक्शन के स्टेशनों पर भी बनेगी लूप लाइन

रांची से टोरी सेक्शन के पांच स्टेशनों पर भी लूप लाइन बनाई जानी है। इस रूट पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए दो स्टेशनों पर लूप लाइन बनाई भी जा रही है। पिस्का और टांगरबसुली स्टेशन पर लूप लाइन काफी बिछ भी गई है। इनके अतिरिक्त बोदाग्राम, बड़कीचांपी और नगजुआ स्टेशन पर लूप लाइन बनानी है। पांच स्टेशनों पर लूप लाइन बन जाने के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जाना है। इससे अलग-अलग रूट के यात्री भी लाभान्वित होंगे।

क्या होती है लूप लाइन

रेलवे की ओ से दो लाइन बिछाई जाती है। मुख्य लाइन और लूप लाइन। रेल प्लेटफॉर्म पर मुख्य लाइन से जरूरत के मुताबिक, दो या चार अतिरिक्त लाइन बिछती है। इससे ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर आती हैं। लूप लाइन मालगाड़ी को खड़ी करने के काम में इस्तेमाल की जाती है। ट्रेनों के ट्रैफिक को देखकर रेलवे द्वारा लूप लाइन अलग-अलग रेलखंडों पर बनवाई जाती है, जिससे ट्रेनों का परिचालन समय पर हो। इससे दुर्घटना की भी आशंका कम हो जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article