राँची

कब होगा झारखंड CSR कॉन्क्लेव 2025, आ गई तारीख; यहां होगा आयोजन

झारखंड CSR कॉन्क्लेव 2025, 22 और 23 अगस्त को रांची में आयोजित किया जाएगा। यह सामाजिक और सतत विकास की दिशा में बड़ा कदम होगा। यह आयोजन सरकार, कॉर्पोरेट, गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक साझा मंच बनेगा।

Image

झारखंड CSR कॉन्क्लेव (फोटो-@JharCSRConc25)

रांची : झारखंड एक बार फिर सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के क्षेत्र में देश को नई दिशा देने जा रहा है। राजधानी रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में 22 और 23 अगस्त 2025 को दो दिवसीय "झारखंड CSR कॉन्क्लेव 2025" का आयोजन किया जाएगा। इस बार का थीम है – “CSR toward Sustainable Growth: Connecting Impact and Innovation” यानी "सतत विकास की दिशा में CSR: प्रभाव और नवाचार को जोड़ना। यह आयोजन सरकार, कॉर्पोरेट, गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक साझा मंच बनेगा, जहां झारखंड के विकास के साथ देशभर में सकारात्मक बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

डॉ. पंकज सोनी ने क्या कहा

"CSR अब महज एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बदलाव लाने का एक अवसर है। झारखंड की सामाजिक और आर्थिक संरचना इसे समावेशी विकास का आदर्श स्थान बनाती है," – डॉ. पंकज सोनी, अध्यक्ष, मिशन ब्लू फाउंडेशन ने कहा।

दो दिवसीय ज्ञान और नेटवर्किंग का मंच होगा। इसमें नीति-निर्माताओं, CSR विशेषज्ञों और सामाजिक नवप्रवर्तकों की उपस्थिति होगी। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा होगी। जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, खनिज संसाधनों और निवेश अवसरों का प्रदर्शन करना है।

झारखंड प्राकृतिक और मानवीय संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन यहां विकास की राह में कई चुनौतियां भी हैं। यह कॉन्क्लेव इन चुनौतियों को सामूहिक प्रयासों से समाधान देने का माध्यम बनेगा। इसमें स्थानीय सफलता की कहानियां, जमीनी संगठनों से संवाद और नीति-निर्माताओं से दिशा मिलेगी।

इस आयोजन को ONGC, COAL INDIA, SAIL, NTPC जैसे प्रमुख सार्वजनिक उपक्रमों का सहयोग प्राप्त है। CSR क्षेत्र से जुड़े कंपनियां, NGO, ट्रस्ट, यूनिवर्सिटी और व्यक्तिगत चेंजमेकर इसमें भाग ले सकते हैं।

कहां करें पंजीकरण

कॉन्क्लेव में भाग लेने, प्रेजेंटेशन देने या साझेदारी करने के इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं https://jharkhandcsrconclave.com पर पंजीकरण कर सकते हैं। सीमित सीटों के चलते जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन की सलाह दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article