राँची

Jharkhand: बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक CRPF जवान भी शहीद

झारखंड में बोकारो के जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए। साथ ही सीआरपीएफ के एक जवान की भी जान चली गई।

Image

फाइल फोटो

Bokaro Naxalites Encounter: झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की भी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोर डेरा जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

कोबरा बटालियन का जवान शहीद

बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गडीदेसी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया। सीपीआरएफ की कोबरा बटालियन के एक जवान की भी मुठभेड़ में जान चली गई।’’ बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाश अभियान जारी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article