राँची

Jharkhand Accident: रांची में बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंद डाला, 4 लोगों की मौत; टेंपो के उड़े परखच्चे

रांची-पुरुलिया मार्ग में चमघटी के पास बुधवार रात एक बेकाबू ट्रक ने रॉन्ग साइड से ऑटो में टक्कर मार दी। फिर ऑटो की घसीटते हुए कुछ दूर ले गया और आगे जाकर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Image

रांची में भीषण हादसा

Jharkhand Accident: झारखंड में रांची-पुरुलिया मार्ग पर चमघटी के पास बुधवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहा एक बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंद डाला और आगे जाकर पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक रांची के कांटाटोली की मौलाना आजाद कॉलोनी के रहने वाले थे। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स (राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार लोग झालदा से रांची लौट रहे थे। इसी दौरान चमघटी में एक तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था। जिसमें सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कई मीटर तक ऑटो को घसीटते हुए ले गया, फिर ऑटो को कुचलते हुए ट्रक कुछ दूर जाकर पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार सभी लोग दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ट्रक चालक मौके से फरार

पुलिस ने बताया रांची की ओर जा रहे ऑटोरिक्शा की मुरी की तरफ जा रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद ट्रक पलट गया। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में मृतकों की पहचान ऑटो चालक शेख गयासुद्दीन, उसकी मां आयशा खातून, पत्नी जोराद्दीन और बेटे शेख अमान के रूप में हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article