राँची

YouTube देखकर छाप रहे थे नकली नोट, कहां खपाते थे जाली रकम; हो गया खुलासा

झारखंड के पाकुड़ में नकली नोट छापने वाला गिरोह पुलिस हत्थे चढ़ा है। आरोपी यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने की तकनीक सीखे थे और स्थानीय बाजारों पर इसे खपाने का काम कर रहें थे ।

Image

पाकुर जाली नोट छापने वाला गिरोह

पाकुड़ : जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकली नोट, प्रिंटर मशीन, स्कैनर, मोबाइल फोन दो बाइक और नकली नोट 6200 समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, तीनों युवक यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने की तकनीक सीखे थे और स्थानीय बाजारों पर इसे खपाने का काम कर रहें थे ।

क्या-क्या बरामद

सूचना के आधार पर पाकुड़िया थाना पुलिस द्वारा यह छापेमारी 17 जुलाई को की गई।गिरफ्तार युवकों मे पाकुड़ के पाकुड़िया बादशाह खान, व गोड्डा ज़िले के दीपक पंडित, एवं चमकलाल पंडित शामिल है। बरामद नोटों में ₹500 और ₹100 के कुल 6200 रुपये मूल्य के जाली नोट (बिना सिक्योरिटी वाटरमार्क),एक कलर प्रिंटर मशीन स्कैनर, विशेष कागज,तीन मोबाइल फोन एवं दो बाइक को बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य लंबे समय से यूट्यूब से सीखकर नकली नोट छापने की योजना पर काम कर रहे थे। वे स्थानीय बाजारों में इन्हें धीरे-धीरे खपाने की कोशिश कर रहे थे। सूचना के आधार पर बनी विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा और तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article