राँची

Valentine Day in Ranchi: रांची में वैलेंटाइन डे का जश्न, ऐसे मनाया युवाओं ने यह दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 01:46 PM IST

Valentine Day Celebration in Ranchi: रांची में वैलेंटाइन डे का जश्न सुबह से ही दिख रहा है। युवक-युवती पार्कों, होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, थिएटर एवं अन्य जगहों पर इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। बहुत से जोड़े वाटर फॉल एवं प्रकृति से जुड़े अन्य जगहों पर पहुंचे हैं। एक सप्ताह तक वैलेंटाइन के अलग-अलग दिन मनाने के बाद आज जोड़े एक-दूसरे के साथ सबसे खास पल बीता रहे हैं।

Image

पतरातु घाटी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कांके बांध पर पहुंच प्रेमी जोड़ों ने पकड़ी मछलियां
  • बांध से अद्भूत नजर आता है सूर्योदय
  • गेमिंग रेस्टोरेंट में रही प्रेमी जोड़ों की भीड़


Ranchi News: राजधानी एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए युवाओं की भीड़ है। सुबह से ही प्रेमी जोड़े कांके बांध पहुंच रहे हैं। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अद्भूत नजारा होता है। इस वजह से सैकड़ों प्रेमी जोड़े अल सुबह ही यहां पहुंच गए थे। यहां झील किनारे बैठकर प्रेमी जोड़े काफी समय बीता रहे हैं। झील में मछलियों को पकड़ने के साथ मौज-मौस्ती करते दिखे। पास में स्वादिष्ट व्यंजन बिकते हैं, जिसका भी प्रेमी जोड़ों ने खूब स्वाद उठाया। इसके अलावा जोन्हा, हिरनी, दशम, पंचघाघ, हुंडरू में भी प्यार करने वालों की भीड़ रही।

सीताफल, नक्षत्र वन, सिद्धू कान्हू पार्क, पतरातु वैली, पतरातु लोक पर भी सुबह से देर शाम तक प्रेमी जोड़ों का आना-जाना लगा रहता है। यह स्थल हर साल वैलेंटाइन डे पर सबसे अधिक भीड़ वाला होता है। इसकी वजह है कि यह सभी जगह रांची मुख्य शहर से 30 किलोमीटर के ही दायरे में हैं। यहां सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक प्रेमी जोड़े आते-रहते हैं। किसी भी स्थल पर एंट्री शुल्क नहीं लगता है। बोटिंग करने के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपए शुल्क देना होगा।

8 माइल स्टोन पहुंचे युवा

रांची स्थित 8 माइल स्टोन में युवाओं की काफी भीड़ है। यह खास गेमिंग रेस्टोरेंट है। इस जगह युवा अपने पार्टनर के साथ जमीन से 160 फीट की ऊंचाई पर झूलते हुए लजीज व्यंजनों का आनंद लेते हैं। यहां पर एक कपल का एंट्री शुल्क 1500 रुपए है। इसके अतिरिक्त एडवेंचरस गेमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर कार्ट रेसिंग, प्ले लाइव क्रिकेट, जंपिंग जपाक आदि गेम खेलने की सुविधा है। टेन-11 रेस्टोरेंट में भी युवाओं की भीड़ दिखी। यहां खासतौर पर वैलेंटाइन डे को लेकर कई छूट एवं आयोजन हो रहा है। हार्ट के आकार का पिज्जा और रेड वाइन तक की सुविधा है। यहां का एंट्री शुल्क 1000 रुपए है।

रांची झील, टैगोर झील पर लिखी प्यार की कहानी

प्रेमी जोड़े रांची झील और टैगोर झील भी पहुंचे। यहां पत्थरों पर कई प्रेमी जोड़ों ने अपने-अपने नाम लिखे। झील की ऊंचाई पर चढ़कर अपने प्यार का इजहार किया। एक-दूसरे का साथ देने का वादा किया। इसके अलावा दशम जलप्रपात और होटवार स्थित राजकीय संग्रहालय में भी प्रेमी जोड़ों की काफी भीड़ दिखी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article