राँची

साहिबगंज में गंगा नदी में बड़ा हादसा: नाव पलटने से एक की दर्दनाक मौत, 3 लापता

साहिबगंज जिले में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया है। चूहा मारने गए 32 लोगों में से कई नदी में डूब गए। अब तक एक की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग लापता हैं।

Image

चूहा मारने के लिए 32 लोग नदी में गए थे

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sahibganj Boat Accident: साहिबगंज जिले के गदाई दियाराह पंचायत अंतर्गत नाथू टोला गांव के पास गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हुआ। बरहरवा इलाके से आदिवासी समुदाय के 32 लोग चूहे मारने के लिए नाव से गदाई दियाराह पहुंचे थे। पूरी रात चूहा मारने के बाद वे सुबह करीब 7 बजे नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बंशी टोला गंगा घाट के पास गंगा नदी की तेज लहरों के कारण अचानक नाव पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव में सवार सभी 32 लोगों में से 28 ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article