देश

रेप और वसूली के आरोप में TMC विधायक परेशराम एयरपोर्ट गिरफ्तार, कोलकाता एयरपोर्ट से पुलिस ने पकड़ा

श्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक परेशराम दास को पुलिस ने रेप और जबरन वसूली के मामलों में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ सितंबर 2026 में एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर उसके पति से 4 लाख रुपये मांगे गए थे।

Image

टीएमसी विधायक परेशराम दास गिरफ्तार। pareshram das facebook handle

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक परेशराम दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। विधायक की गिरफ्तारी रेप और जबरन वसूली (Extortion) से जुड़े मामलों में हुई है। इन आरोपों को लेकर उनके खिलाफ जांच चल रही है।

रेप की शिकायत के बाद शुरू हुई थी जांच

परेशराम दास पश्चिम बंगाल की कैनिंग पश्चिम विधानसभा सीट से TMC विधायक हैं। सितंबर 2026 में उनके खिलाफ एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि 2023 में पंचायत चुनाव से पहले विधायक ने उसके पति से टिकट दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये मांगे थे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब वह पैसे देने के लिए विधायक के एक वृद्धाश्रम पहुंची, तो उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। महिला ने आरोप लगाया था कि इसके बाद उसे घर में बंद कर रेप किया गया। उसने विधायक और उनके सहयोगियों पर परिवार को धमकाने और घर पर हमला कराने के आरोप भी लगाए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी।

पंचायत चुनाव हिंसा मामले में भी जांच

परेशराम दास का नाम 2023 के पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के मामले में भी सामने आया था। बंगाल CID ने उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए सितंबर में तलब किया था। इस केस में गोलीबारी और हत्या की कोशिश के आरोपों की जांच की जा रही थी।

विधायक ने आरोपों को बताया था साजिश

इससे पहले परेशराम दास ने अपने ऊपर लगे आरोपों को छवि खराब करने की साजिश बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article