शहर

रामलला को न लगे गर्मी, ट्रस्ट के आदेश पहनाये सूती कपड़े, नए वस्त्र में बड़े मनोहर लग रहे प्रभु राम

अयोध्या में रामलला को शनिवार के दिन पहली बार सूती कपड़े पहनाए गए। बढ़ते तापमान की वजह से श्री राम ट्रस्ट ने अब रामलला को आरामदायक सूती कपड़े पहनाने का फैसला लिया है।

Image

अयोध्या, राम मंदिर

Photo : Twitter

Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ था, जिसके बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रभु राम के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर कोई रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहा है। रामलला के भव्य और मनमोहक रूप को देखकर लोग भक्ति में डूब जाते हैं। उनके वस्त्र, आभूषण और उनकी अद्भुद मुस्कान देख रामभक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इसी बीच शनिवार को रामलला को पहली बार सूती बस्त्र पहनाया गया और उनका श्रृंगार भी किया गया।

राम नगरी में शनिवार को रामलला को मखमल के नीले कपड़े को गोटा से सजाकर धारण कराया गया है। आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अभी तक प्रभु राम ने सिल्क के कपड़े धारण किए हुए थे। लेकिन, अब गर्मी और बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए उन्हें सूती के मुलायम कपड़े पहनाए गए हैं।

रामलला को पहनाए गए सूती मखमली वस्त्र

मौसम में हुए बदलाव को लेकर रामलला को गर्मी से बचाने के लिए ट्रस्ट ने ये फैसाल लिय है और इसका पूरा इंतजाम भी किया है। गर्मियों को लेकर प्रभु राम को बेहद खास कपड़े बनवाये गए हैं। इन कपड़ों को पूरे गर्मी भगवान को पहनाए जाएंगे, जिससे कि इन कपड़ों में रामलला को गर्मी न लगे और अच्छा महसूस हो सके। मंदिर में भगवान का नया श्रृंगार भी किया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा से पहने हुए थे सिल्क के कपड़े

मौसम के अनुकूल रामलला के वस्त्र बदले जाएंगे। सर्दी के मौसम में गर्म और सर्दी के मौसम में ठंडे और आरामदयक कपड़े पहनाये जाएंगे। अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद विराजमान हुए रामलला की यह पहली गर्मी है,जिसमें उनकों मखमल के सूती कपड़े पहनाए गए हैं।

रामनवमी पर 24 घंटे होंगे रामलला के दर्शन

आपको बताते चलें कि राम मंदिर में रामनवमी को लेकर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। अयोध्या में इस बार रामनवमी पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचने वाले हैं। इस मौके पर राम मंदिर को 24 घंटे राम भक्तों के लिए खोला जाएगा। रामभक्तों के लिए मंदिर में खास व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article