शहर

बिहार की राजनीति में 'रामचरित मानस', जेडीयू की टिप्पणी आरजेडी को नहीं आई रास

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 18, 2023, 08:54 AM IST

क्या बिहार में जेडीयू और आरजेडी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल रामचरित मानस पर शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर पर विवाद बढ़ा तो पार्टी को उम्मीद थी कि जेडीयू की तरफ से नरम रुख देखने को मिलेगा। लेकिन जेडीयू ने साफ किया कि वो किसी धर्म पर टिप्पणी करने के खिलाफ है।

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सुर्खियों में हैं। रामचरित मानस का जिक्र करते हुए जब उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव आधुनिक भारत की पहचान नहीं है। यह तो सदियों से चलता आ रहा है। रामचरित मानस खुद निम्न जाति के लोगों को शिक्षा देने से मना करता है तो हंगामा मचा। बीजेपी के नेताओं ने कहा कि यह तो सीधे सीधे हिंदू धर्म का अपमान है इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जाहिर है कि निशाना नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार पर साधा गया। मामले में ट्विस्ट तब आया जह जेडीयू ने कहा कि उनकी पार्टी किसी धर्म के खिलाफ बोलने की समर्थक नहीं है। चंद्रशेखर ने जो कहा उससे जेडीयू का क्या लेना देना। क्या अब कोई दल दूसरे दल के नेताओं को सिखाएगा कि क्या बोलना है।

शिक्षा मंत्री के बयान पर राजनीतिक हलचल

इस बयान के बाद आरजेडी ने एक तरह से बयान से किनारा किया। लेकिन इसी बीच प्रोफेसर चंद्रशेखर का एक और ट्वीट 16 जनवरी को आया जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षित बिहार, तेजस्वी बिहार। इस ट्वीट को कई संदर्भ में देखा गया। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने जब कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी की अगुवाई में लड़ा जाएगा तो इसके खिलाफ विरोध के सुर दोनों खेमे से उठे। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी तो आगे 2024 का चुनाव है बात 2025 की क्यों हो रही है। इसके साथ ही आरजेडी खेमे से भी आवाज उठी कि आखिर 2025 की बात क्यों। तेजस्वी यादव में सीएम बनेन की हर वो खासियत है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article