Ram Mandir: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित अनियमितता के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी रमाशंकर मिश्रा की निशानदेही पर पुलिस ने 7,32,170 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद की गई नकदी को चार स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर सील किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
क्या हुआ था धनराशि का गबन?
पुलिस द्वारा तैयार बरामदगी पंचनामा के मुताबिक, यह कार्रवाई 26 जून 2026 को दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी रमाशंकर मिश्रा ने स्वीकार किया कि मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की नकदी की गिनती के दौरान धनराशि का गबन और चोरी की गई थी। आरोपी ने यह भी बताया कि बची हुई रकम उसने बाद में लौटाने के उद्देश्य से अलग रखी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
टोटल कितने रुपये हुए लॉकर से बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लॉकर से कुल 7,32,170 रुपये बरामद किए। बरामद रकम का विवरण इस प्रकार है-
- ₹500 के 1386 नोट – ₹6,93,000
- ₹200 के 113 नोट – ₹22,600
- ₹100 के 56 नोट – ₹5,600
- ₹50 के 14 नोट – ₹700
- ₹20 के 12 नोट – ₹240
- ₹10 के 1003 नोट – ₹10,030
स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में हुई पूरी कार्रवाई
पुलिस ने बरामद नकदी को सील कर कब्जे में ले लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पंचनामा के अनुसार पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कराई गई। गौरतलब है कि यह मामला राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के कथित गबन से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच जारी है।
किसके पास से मिला कितना धन?
अब आइए जानें किस आरोपी के घर से कितने रुपसे बरामद हुए हैं-
- टिन्नु यादव - 1,00,000 लाख रुपये
- अविनाश शुक्ला - 20, 39, 220 रुपये
- मनीण कुमार पांडे - 18,00,000 रुपये
- लवकुश मिश्रा - 14,00,000 रुपये
