शहर

राजस्थान का मौसम (13 Jan 2026) Rajasthan Weather Today: आज भी ठंड का प्रहार प्रचंड, दिन में भी छूटेगी कंपकंपी

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 Jan 2026: राजस्थान में आज यानी मंगलवार 13 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप जारी है। सीकर, झुंझुनूं और चुरू में रेड अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। घना कोहरा, कोल्ड-डे और पाले से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है।

Rajasthan aaj ka mausam 13th Jan.

राजस्थान में आज भी जमा देने वाली ठंड का प्रकोप जारी

राजस्थान में आज का मौसम (13 Jan 2026): राजस्थान में आज का मौसम : उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीतलहर के कारण दिन में भी कंपकंपी छूट रही है। घने कोहरे के कारण दिन-दिनभर धूप नहीं निकल रही है। राजस्थान में भी लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। राजस्थान में आज यानी मंगलवार 13 जनवरी को लोहरी के दिन भी लोगों को शीतलहर से छुटकारा मिलने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर और कोल्ड-डे का रेड अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं राजस्थान में आज और आने वाले दो-तीन दिन तक कैसी रहेगी मौसम की चाल -

आज का मौसम कैसा रहेगा?

आज लोहड़ी के दिन राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर और गंभीर शीतलहर चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के सीकर, झुनझुनु और चुरू जिलों के लिए शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोटपुतली, खैरथल-तिजारा, अलवर, दीघ, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना कुचामन, फलोदी के कुछ हिस्से और जैसलमेर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आज सुबह पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरे की भी संभावना जताई गई है।

राजस्थान में कल का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में कल का मौसम में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कल के मौसम की बात करें तो मकर संक्रांति/उत्तरायण के दिन यानी बुधवार 14 जनवरी को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। कल यानी सोमवार 12 जनवरी को कई इलाकों में पाला (ग्राउंड फ्रॉस्ट) की स्थिति देखने को मिली थी।

rajasthan cold wave

राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने राजस्थान में 15 जनवरी को भी कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। आज 13 जनवरी से 15 जनवरी तक राज्य के कुछ इलाकों में कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड-जे जैसी स्थितियां बन सकती हैं। हालांकि, राहत की खबर ये है कि 15 जनवरी के बाद हालात धीरे-धीरे सुधरने लगेंगे और शीतलहर का असर कम होने लगेगा।

स्कूलों में छुट्टी घोषित

राज्य में कड़ाके की ठंड को देखते हुए राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बच्चों की स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कुछ और दिनों तक राज्य में हाड कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी।

किस जिले में कब तक छुट्टियां

जिलाकक्षातारीख
जयपुर5वीं तक13 जनवरी तक
सीकर5वीं तक17 जनवरी तक
भरतपुर5वीं तक13 जनवरी तक
हनुमानगढ़8वीं तक13 जनवरी तक
जालोर5वीं तक14 जनवरी तक
नागौर5वीं तक13 जनवरी तक
जैसलमेर8वीं तक14 जनवरी तक
झुंझुनूं8वीं तक13 जनवरी तक

राजस्थान में शून्य से नीचे पारा

कल यानी सोमवार 12 जनवरी को राजस्था के कुछ इलाकों में तामान शून्य से नीचे माइनस में दर्ज हुआ। झुंझुनूं, फलोदी, सीकर के फतेहपुर और पलसाना में बर्तनों में रखा हुआ पानी जम गया। जैसलमेर, कोटपूतली सहित कई अन्य जिलों में फसलों और गाड़ियों पर ओस की बूंदें जम गईं थीं। फतेहपुर और पलसाना में तो तापमान -1.9 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
Digpal Singh author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article