रायपुर

Chhattisgarh: खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, महिला समेत दो की जान गई

छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब किसान रोज की तरह खेत में काम कर रहे थे और पास के पेड़ों से मधुमक्खियों का झुंड अचानक निकलकर उन पर टूट पड़ा। घायलों का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जारी है।

Image

मधुमक्खियों के हमले से तीन लोग घायल (AI Image)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरंगपुर नवागांव में खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

अचानक हुआ मधुमक्खियों का हमला

जानकारी के मुताबिक, बजरंगपुर नवागांव के कुछ किसान शनिवार को अपने खेतों में रोज की तरह खेती का काम कर रहे थे। इसी दौरान पास के पेड़ों में बने छत्ते से अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकलीं और वहां मौजूद सभी पांच लोगों पर टूट पड़ीं। मधुमक्खियों के झुंड ने तेजी से हमला कर किसानों को बुरी तरह घायल कर दिया।

इलाज के दौरान दो की मौत

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान किशुन यदु नाम के एक पुरुष और सुशीला नाम की महिला की मौत हो गई। बाकी तीन घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

गांव में छाया मातम

इस दर्दनाक घटना के बाद बजरंगपुर नवागांव में मातम का माहौल है। परिजनों को सूचना देने के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें