शहर

IGAU में B.Sc. कीट शास्त्र परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; इतने रुपये में बेचे गए थे पेपर

रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की B.Sc. कृषि सेकंड ईयर की कीट शास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने प्रोफेसर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में प्रश्नपत्र की तस्वीरें लेकर छात्रों तक पहुंचाने का खुलासा हुआ।

Image

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कीट शास्त्र परीक्षा पत्र लीक मामले में एक्शन

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। B.Sc. कृषि सेकंड ईयर के दूसरे सेमेस्टर की कीट शास्त्र (Entomology) परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही कुछ लोगों तक पहुंच गया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले का कथित मास्टरमाइंड दुर्ग के भारती एग्रीकल्चर कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है। जांच में सामने आया कि 17 अगस्त को वह रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय पहुंचा था। यहां उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के साथ उसे आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी मिले थे। आरोप है कि योगेश ने कीटशास्त्र का प्रश्नपत्र अपने पास रख लिया और उसे घर ले गया। वहां लिफाफे को खोले बिना उसमें बेहद छोटा छेद कर मोबाइल कैमरे की मदद से प्रश्नपत्र की तस्वीरें और वीडियो तैयार किए गए। इसके बाद प्रश्नपत्र की सामग्री तैयार कर छात्रों तक पहुंचाई गई।

11 से 12 हजार रुपये में बेचा गया था पेपर

पुलिस जांच के अनुसार, यह पेपर करीब 11 से 12 हजार रुपये में छात्रों को बेचा गया और फिर कई अन्य छात्रों तक पहुंचा। देखते ही देखते प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब विश्वविद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली तो 20 अगस्त को होने वाली परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज हुई और पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। अलग-अलग टीमों को रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम और बिलासपुर भेजा गया। करीब 36 घंटे की लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों तक पहुंच बनाई।

रायपुर पुलिस डीसीपी क्राइम स्मृतिल राजनाला ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई थी। रायपुर के साथ दुर्ग, कबीरधाम और बिलासपुर समेत कई जिलों में पुलिस टीमों ने दबिश दी। जांच के दौरान आरोपियों से 11 हजार रुपये, छह मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल से मिले सबूतों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में पेपर लीक से जुड़े कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट