दुनिया

'ओहायो के शानदार गवर्नर साबित होंगे रामास्वामी', Vivek Ramaswamy के समर्थन में उतरे जेडी वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस ने ओहायो के गवर्नर पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का समर्थन किया है। वेंस ने उन्हें अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा कि रामास्वामी ओहायो के शानदार गवर्नर साबित होंगे। डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन से रिपब्लिकन प्राइमरी जीतने वाले रामास्वामी नवंबर में होने वाले गवर्नर चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार हैं। इससे पहले वह ट्रंप के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के सह-अध्यक्ष रह चुके हैं और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में भी शामिल हुए थे।

Image

JD Vance ने विवेक रामास्वामी का किया समर्थन, बोले- ओहायो के शानदार गवर्नर साबित होंगे।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस ने ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं अपने ’’करीबी मित्र’’ विवेक रामास्वामी का समर्थन करते हुए कहा है कि उद्यमी से नेता बने भारतीय-अमेरिकी रामास्वामी ’’एक शानदार गवर्नर साबित होंगे।’’ वेंस ने 41 वर्षीय रामास्वामी का समर्थन ऐसे समय में किया है जब कुछ सप्ताह पहले सिनसिनाटी में ’यंग अमेरिकन्स फॉर लिबर्टी’ के सम्मेलन में उनकी कुछ टिप्पणियों से नाराज लोगों ने उनका विरोध किया था और उन्हें तय समय से पहले मंच छोड़ना पड़ा था।

ओहायो का अगला शानदार गवर्नर बनेंगे रामास्वामी: जेडी वेंस

वेंस ने शुक्रवार को ओहायो में एक रैली में कहा, ’’मेरा मानना है कि हमारे पास गवर्नर पद के लिए एक बेहतरीन उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि ओहायो का अगला शानदार गवर्नर भी है- मेरे मित्र विवेक रामास्वामी।’’ रामास्वामी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन से मई में रिपब्लिकन पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता था और वह नवंबर में होने वाले गवर्नर पद के चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बने।

रामास्वामी इससे पहले ट्रंप के सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के सह-अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2024 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू किया था लेकिन वह बाद में इस दौड़ से पीछे हट गए और उन्होंने ट्रंप का समर्थन किया।केरल से अमेरिका आए प्रवासी भारतीय माता-पिता के बेटे रामास्वामी का जन्म ओहायो के सिनसिनाटी में हुआ था।

उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी और वित्तीय क्षेत्र में आने से पहले हार्वर्ड विश्वविद्यालय और येल लॉ स्कूल में पढ़ाई की। रामास्वामी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ’रोइवेंट साइंसेज’ के संस्थापक हैं और 2014 से 2021 तक इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रहे।

कौन हैं विवेक रामास्वामी?

विवेक रामास्वामी का जन्म अमेरिका के ओहायो राज्य के सिनसिनाटी में एक प्रवासी भारतीय परिवार में हुआ था, जिसकी जड़ें केरल से जुड़ी हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और बाद में येल लॉ स्कूल से कानून की शिक्षा हासिल की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद रामास्वामी ने बायोटेक्नोलॉजी और वित्तीय क्षेत्र में अपना करियर बनाया। उन्होंने रोइवेंट साइंसेज नाम की बायोटेक कंपनी की स्थापना की और 2014 से 2021 तक इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रहे। इसके बाद उन्होंने कारोबार के साथ-साथ अमेरिकी राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article