शहर

दिल्ली में MCD सफाईकर्मी की पीट-पीटकर हत्या, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, 'बैड कैरेक्टर' के नाम से जाना जाता था मृतक

Delhi MCD Worker Murder: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रामगढ़ इलाके में विजय नाम के MCD सफाईकर्मी और स्थानीय युवक जोजो के बीच झगड़े हुआ। आरोप है कि जोजो ने अपने बड़े भाई अमित और दो-तीन अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद उन्होंने विजय पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- iStock)

Delhi MCD Worker Murder: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रामगढ़ इलाके में सोमवार शाम हुए झगड़े के बाद 45 वर्षीय MCD सफाईकर्मी की पत्थर और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी पकड़ा है। मृतक की पहचान विजय प्रकाश उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो जहांगीरपुरी का रहने वाला था। उसे रामगढ़ में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया था। उसे तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (BJRM) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MCD सफाईकर्मी की पीट-पीटकर हत्या

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम विजय और स्थानीय युवक जोजो के बीच हुए झगड़े से शुरू हुई। आरोप है कि जोजो ने अपने बड़े भाई अमित और दो-तीन अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद उन्होंने विजय पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विजय के परिजनों ने आरोप लगाया कि उस पर कई लोगों के समूह ने हमला किया। उसके भाई अजय ने पत्रकारों को बताया कि जब घटना हुई तो वह काम पर था। उसके भतीजे ने फोन कर झगड़े की जानकारी दी। जब तक परिवार मौके पर पहुंचा, तब तक विजय की मौत हो चुकी थी। मृतक के पीछे उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पहचान सुमित (22), सोनू (19), राहुल उर्फ शिकंजी (23) और सोनू (23) के रूप में की है, जबकि एक नाबालिग को भी इस मामले में पकड़ा गया है। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी निगरानी की और स्थानीय सूत्रों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।

इलाके में 'बैड कैरेक्टर' के रूप में जाना जाता था सफाईकर्मी

महेंद्र पार्क थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हत्या का संबंध इलाके में वर्चस्व की लड़ाई से था। सूत्रों के अनुसार, मृतक को इलाके में ‘बैड कैरेक्टर’ (BC) के रूप में जाना जाता था और पहले भी कई लोगों से उसका विवाद हुआ था। वहीं, अमित और जोजो अभी फरार हैं। अन्य संदिग्ध साथियों की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं और आगे की जांच चल रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article