शहर

पंजाब में पेपर लीक पर मचा सियासी बवाल, बिक्रम मजीठिया ने हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग

पंजाब में परीक्षा प्रणाली को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने राज्य सरकार पर पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।

Image

मजीठिया का पंजाब सरकार पर बड़ा हमला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Punjab News: शिरोमणी अकाली दल के नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने परीक्षा प्रकियाओं में धांधली का खुलासा करते हुए पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। मजीठिया ने पंजाब में सभी परीक्षा पेपर लीक की हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। वहीं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी आज शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के रूपनगर में आवास का घेराव किया। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पिछले चार साल के दौरान 6 बड़े पेपर लीक हुए हैं। मजीठिया ने पेपर लीक पर खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा 13 मार्च 2023 को जारी एक ट्वीट भी दिखाया जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया था कि पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी) के पेपर लीक हुए थे।

परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी का आरोप

उन्होने कहा कि हाल ही में हुए पेपर लीक से जुड़ा हुआ है, जिसमें फार्मेसी आफिसर्स के पेपर लीक शामिल है, जिसमें परीक्षा केंद्र से पेपर लीक करने के लिए ब्लूटूथ उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था, इससे साबित होता है कि पूरी परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी की गई। उन्होने कहा कि केवल हाईकोर्ट की निगरानी में जांच से ही पांच लाख प्रभावित छात्रों को न्याय मिल सकता है। उन्होने मांग की कि शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस , स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह और मुख्यमंत्री को पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी की निंदा की

मजीठया ने पेपर लीक मामले में दोहरा मापदंड अपनाने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की निंदा करते हुए कहा, सीजेपी को दिल्ली और पंजाब के लिए अलग-अलग मापदंड नही अपनाना चाहिए। अगर वह पंजाब में पेपर लीक के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार नही ठहराता तो इसका मतलब होगा कि उसने आप पार्टी के साथ समझौता किया है। अभिजीत दीपके को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि पंजाब के लोगों की जिंदगी मायने रखती है या नहीं। वहीं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पेपर लीक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा पंजाब में कोई परीक्षा लीक नहीं हुई है फार्मेसी अफसर के पेपर में नकल का मामला सामने आया था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल की जा रही थी इस मामले में सख्त एक्शन लिया गया है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article