Pune News: पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) से हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं। हालांकि कुछ मार्गों पर इसकी सेवा कम होने के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इसके अलावा बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो पीएमपीएमएल की बसों में बिना टिकट सफर करते हैं। हालांकि टिकट जांच अधिकारी ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं और उन पर जुर्माना भी लगाते हैं। वहीं पीएमपीएमएल ने कुछ मार्गों पर अपनी सेवा दुरुस्त करने और बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों पर भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया है।
पीएमपीएमएल ने अब अपनी सेवाओं को बेहतर करने के लिए 15 मार्गों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। फिलहाल में पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 15 डिपो में 389 मार्गों पर 1,791 अनुसूचित बसें चलाई जाती हैं। सुबह और दोपहर की पाली के लिए इन आदर्श रूट के संबंध में निर्देश दिए गए हैं जो पूरी क्षमता से बस चल सकें।
